Wednesday, December 13, 2023

वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए गुत्थी, जानिए भारत के एक ऐसे रहस्यमयी कुंड के बारे में जहां ताली बजाने से उपर आता है पानी : Dalahi Kund

कुदरत की बनाई इस दुनिया में आज भी कई ऐसे रहस्य छुपे हुए हैं जिसका खुलासा आजतक नहीं हो पाया है। हालांकि शुरु से ही वैज्ञानिकों ने विश्व में छुपे रहस्यों की गुथी सुलझाने की कोशिश की है लेकिन सफलता नहीं मिली है। आज हम आपको एक ऐसे ही रहस्यमयी कुंड के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका रहस्य आजतक कोई नहीं सुलझा पाया है।

कौन है वह कुंड और क्या है उसका रहस्य?

भारत (India) के झारखंड (Jharkhand) राज्य के बोकारो शहर से 27 किलोमीटर दूर स्थित इस रहस्यमयी कुंड का नाम दलाही कुंड (Dalahi Kund) है। इस कुंड के बारे में यह मान्यता है कि ताली बजाने पर इस कुंड का पानी उपर आने लगता है। अपने इसी तिलिस्मी गुण के कारण दूर-दूर से सैलानी इस चमत्कार को देखने आते हैं।

Interesting facts of mysterious dalahi kund bokaro Jharkhand

यह भी पढ़ें :-हर धातु को सोने में बदलने वाली तरकीब जानते थे नागार्जुन, जानिए भारत के सबसे महान रसायनशास्त्री के बारे में

मौसम के विपरीत गर्म औ ठंडा होता है इस कुंड का पानी

दलाही कुंड (Dalahi Kund) के बारे में यह भी कहा जाता है कि इसका पानी खौलते पानी की तरह गर्म होता है। यह इतना गर्म होता है कि इसमें चावल भी पकाए जा सकते हैं। इसके बारे में यह कहा जाता है कि इस कुंड का पानी मौसम के विपरीत गर्म और ठंडा होता है। गर्मियों के मौसम में इस कुंड का पानी ठंडा और शीतऋतु के मौसम में पानी गर्म होता है।

  Interesting facts of mysterious dalahi kund bokaro Jharkhand

वैज्ञानिक कर चुके हैं शोध

कई वैज्ञानिक दलाही कुंड (Dalahi Kund) के बारे में शोध कर चुके हैं। ऐसे में उनका मानना है कि इस कुंड का पानी जमुई नाले से होता हुआ गरगा नदी में जाता है, जहां पानी एकदम नीचे होता है। अधिक नीचे होने के कारण ताली बजाने पर ध्वनीतरंगे उत्पन्न होती है जिसके वजह से पानी उपर आता है। हालांकि, वहां के स्थानीय लोग इसे आस्था की तरह मानते हैं।

Interesting facts of mysterious dalahi kund bokaro Jharkhand

इस कुंड में स्नान करने से होती है मन्नते पूरी

दलाही कुंड (Dalahi Kund) के बारे में लोगों के बीच यह आस्था भी है कि इस कुंड के पानी में स्नान करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। इसलिए सुदूर से श्रद्धालु यहां स्नान करने आते हैं। इसके अलावा यह भी मान्यता है कि इसका पानी त्वचा सम्बंधी रोगों को भी ठीक कर देता है। लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है इसकी पुख्ता पुष्टि नहीं हो सकी है। – Interesting facts of mysterious dalahi kund bokaro Jharkhand