Wednesday, December 13, 2023

Neha Kakkar: पिता समोसे बेचते थे और खुद जगराते में गीत गाती थीं, आज अपने टैलेंट के दम पर बनी करोडों की मालकिन

भारत की शान गायिका नेहा कक्कड़ आज कितनी सफल हैं यह ल सब को पता है पर उन्होंने यह सफलता कड़ी मेहनत कर के पाई है। (neha kakkar song) नेहा कक्कड़ ने माता की चौकी से गाना शुरू किया था और आज के समय में वह बॉलीवुड की सुपरस्टार गायिका में से एक हैं। वर्तमान समय में पूरे भारत के साथ-साथ विदेशों में भी नेहा के फैंस हैं। नेहा कक्कड़ के फैन फॉलोविंग इतना अधिक है कि उनके गाये हुए गाने तुरंत हीट हो जाते हैं। (neha kakkar success story)

आज नेहा जिस मुकाम पर है वहां तक पहुँचने के लिए उन्हें बहुत कुछ झेलना पड़ा था। उन्होंने काफी संघर्ष के बाद आपने इस मुकाम को पाया है। अपने परिवार की स्थिति ठीक न रहने के बावजूद नेहा ने अपने मेहनत के बदौलत अपने सपने को पूरा किया है। आइये जानते है की नेहा कक्कड़ के बारे में की उन्हें किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ा।

नेहा ने किया संघर्ष (neha kakkar)

मशहूर गायक नेहा कक्कड़ का जन्म उत्तराखंड के ऋषिकेश में 6 जून 1988 को हुआ था। नेहा का बचपन बेहद ही गरीबी में गुजरा वो कभी चंद रुपयों के लिए तरस जाती थीं। नेहा ने सिर्फ 4 साल की उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था, वो अपनी बड़ी बहन सोनू कक्कड़ के साथ देवी जागरण और माता की चौकी में भजन गाया करती थी। नेहा के परिवार वालों को घर का खर्च चलाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। नेहा और उनकी बड़ी बहन को जो भी पैसे मिलते थे उसी से वो दोनों संगीत के काम में भी लगाती थीं। बचपन में नेहा के परिवार ने काफी संघर्ष किया।

पिता बेचते थे समोसा (neha kakkar)

नेहा के पिता अपने बच्चों का पालन-पोषण करने के लिए एक स्कूल के बाहर समोसा बेचा करते थे, ताकि उनके परिवार को दो वक्त की रोटी नसीब हो सके। नेहा ने लोकप्रिय सिंगिंग रिएलिटी शो ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स सीजन 6’ में जज की भूमिका अदा कर चुकी हैं, उन्होंने उस दौरान बताया था कि जब मेरे पिता सोनू दीदी के स्कूल के बाहर समोसे बेचा करते थे तो कॉलेज के बच्चे मेरी बहन का मज़ाक उड़ाया करते थे। इन सब चीजों के बीच उन्होंने अपनी पढ़ाई भी जारी रखी और अपनी संगीत भी। नेहा के पिता ने खुद कष्ट काटते हुए नेहा और उनकी बहन को अच्छी शिक्षा प्रदान की।

यह भी पढ़ें :- MNNIT प्रयागराज के छात्र को Amazon से मिला 1 करोड़ 18 लाख का पैकेज, जानिए कैसे हासिल की सफलता

इंडियन आइडल में हिस्सा लिया (neha kakkar)

कुछ समय बाद नेहा अपनी बहन और फैमिली के साथ दिल्ली शिफ्ट हो गई, और यहीं उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई न्यू होली पब्लिक स्कूल से पूरी की। नेहा को स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही ‘इंडियन आइडल’ में हिस्सा लेने का मौका मिला। जब नेहा 11वीं क्लास में थीं तब वे बतौर कंटेस्टेंट इस शो का हिस्सा बनी थीं। लेकिन नेहा इंडियन आइडल-2 में ज्यादा आगे नहीं जा पाई थीं। पर इस बात से वो थोड़ा भी विचलित नही हुईं थी। उन्होंने यह ठान लिया था कि ज़िन्दगी में कितनी भी असफलता आए उससे घबराना नही है और इसी सोच के साथ उन्होंने अपनी कला जारी रखी।

हिम्मत से काम लिया (neha kakkar)

नेहा अपने भाई-बहनों के साथ मिलकर घंटों गाती रहती थी ताकि कुछ पैसे मिल जाएं। नेहा ने सन् 2008 में खुद का एल्बल नेहा था रॉक स्टार लॉन्च किया। नेहा का पहला हिट सॉन्ग था सेकंड हैंड जवानी (कॉकटेल), लेकिन वे मशहूर हुईं यारियां फिल्म के गाने ‘सनी-सनी’ से। आज नेहा के लगभग गाने सुपरहीट होते हैं। आज उनके करोड़ो फैंस है जो उन्हें बहुत प्यार करते हैं। वहीं आज नेहा कक्कड़ शादी शुदा हैं।उन्होंने रोहनप्रीत सिंह से 2020 में शादी कर ली थी। आज वह अपने शादीशुदा जिंदगी को खूब अच्छे से जी रही हैं। नेहा ने यह साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों तो किसी भी बाधा को आसानी से पार किया जा सकता है।

अगर आपको यह आर्टिकल अच्छी लगो हो,तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।