Tuesday, December 12, 2023

बेबस और लाचार लोगों के लिए मसीहा है यह व्यक्ति, प्रतिदिन 50 भूखे लोगों को खाना खिलाते हैं: नेक कार्य

हमारा देश भले ही कितनी उन्नति कर रहा हो लेकिन यह सच्चाई है कि देश के विकास में गरीबी एक बहुत बड़ी बाधा है। देश से गरीबी मिटाने के लिए सरकार की ओर से प्रयास भी किए जा रहे हैं लेकिन आज भी अनेक लोगों को रात खाली पेट ही गुजारनी पड़ती है।

ऐसे में कई NGO और समाजसेवी सामने निकलकर आते हैं जो मुफ्त में गरीबों की भूख मिटाते हैं। आज का हमारा यह आर्टिकल भी एक ऐसे समाजसेवी के बारें में है जो प्रतिदिन 50 भूखों की भूख मिटाते हैं। तो चलिए जानते हैं उस नेक दिल शख्स के बारें में-

कौन है वह नेक दिल इन्सान

हमारे समाज में कई लोग ऐसे हैं जो गरीबों से सहानूभूति रखते हैं और उनपर अपनी दया दिखाते हैं। उन्हीं में से एक हैं रामेश्वर कुमार (Rameshwar Kumar), जो पटना (Patna) के गोलघर (Gol Ghar) के सामने रोजाना 50 बेबस और लाचार लोगों को मुफ्त में भोजन कराते हैं।

3 वर्षों से लगातार गरीबों का भर रहे हैं पेट

The Indian Stories से बातचीत के दौरान रामेश्वर कुमार (Hunger Hero Rameshwar Kumar) ने बताया कि, वह पिछ्ले 3 वर्षों से प्रतिदिन फूटपाथ पर रहने वाले बेबस और लाचार लोगों का पेट भरते हैं। उनका ऊद्देश्य है कि जिन लोगों को खाना नहीं मिलता है वैसे लोगों का पेट भरें।

यह भी पढ़ें:- बिहार में स्थित इस Laser Treatment Clinic को डॉक्टर नहीं बल्कि एक ट्रांसजेंडर चलाती है, महज 350 रुपये में होता है Treatment

यहां देखें असहायों का पेट भरनेवाले रामेश्वर कुमार का वीडियों-

India Mission से जुड़े हैं रामेश्वर

The Indian Stories के अनुसार रामेश्वर कुमार ने बताया कि, वह एक NGO जिसका नाम India Mission है, से जुड़े हुए हैं और इसी के तहत गरीबों को खाना खिलाया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि, रविवार के लोगों को दिन पुरी-सब्जी और अन्य दिन चावल, दाल और सब्जी परोसते हैं।

यदि हमारे देश में अन्य लोग भी ऐसा कदम उठाएं तो यह कहना गलत नहीं होगी कि देश का कोई भी व्यक्ति भूखे पेट नहीं सोएगा। The Logically रामेश्वर कुमार (Rameshwar Kumar Patna) और उनके जैसे सभी नेक दिल इन्सान को सलाम करता है।