Sunday, December 10, 2023

उत्तराखंड के गांव से निकलकर इस बेटी ने रचा इतिहास, DRDO में बनी वैज्ञानिक

बात अगर हमारे देश की महिलाओं या लड़कियों की हो तो यह देख कर बड़ी उत्सुकता और खुशी होती है। मन इस बात से प्रफुल्लित हो जाता है कि वे अपने सपने को साकार करने के साथ-साथ देश के हर क्षेत्र में अपना योगदान दें रहीं हैं। ये घर को संभालने के साथ साथ खेती में भी एक अनोखी पहल कर रही हैं। पढ़ाई में अपना सही परिणाम लाकर सफलता की उदाहरण बन रहीं हैं। आज की कहानी एक ऐसी लड़की की है जिसने अपनी सफलता की परचम लहराया है। यह आज DRDO में वैज्ञानिक बनी हैं। इनका नाम है “रीना कंडारी”।

रीना कंडारी का परिचय

रीना कंडारी (Rina Kandari) का जन्म पहाड़ी परिवार में हुआ है। यह उत्तराखंड (Uttrakhand) रुद्रप्रयाग (Rudraprayag) से नाता रखतीं हैं। इनकी मां गृहणी और पिता ड्रावर हैं। वैसे तो इन्होंने अपनी शिक्षा गवर्मेंट स्कूल से की है। इनका चयन DRDO (Defence Research Developement Organisation) में हुआ है। इनकी इस सफलता से हर कोई खुश है और इन्हें बधाई दे रहा है। यह अब अपनी सेवाएं बेंगलुरु में देने वाली है। इन्होंने अपनी इस सफलता से जिले के साथ अपने गांव का भी नाम रोशन किया है।

Rina kandari DRDO scientist

पिता हैं ड्राइवर

इनके पिता का नाम हीरा सिंह कंडारी (Hira Singh Kandari) है और वह एक ड्राइवर है। रीना ने शुरुआती शिक्षा अपने गांव से संपन्न की। फिर बाद की शिक्षा के लिए जीजीआईसी रुद्रप्रयाग में अपना दाखिला कराया। फिर आगे माई गोविंद गिरी विद्या मन्दिर से उच्च विद्यालय और इंटरमीडिएट की शिक्षा संपन्न की। इतना ही नहीं इन्होंने “कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि पंतनगर” से “कंप्यूटर साइंस” से बीटेक (B.Tech) किया है। फिर इनकी नियुक्ति पौड़ी जनपद में “सूचना एवं विज्ञान अधिकारी” के पद पर हुई। उन्होंने लगभग यहां 2 वर्षों तक कार्य किया।

यह भी पढ़े :- देश को मिली पहली महिला फाइटर पायलट, बनारस की बेटी शिवांगी का चयन राफेल के लिए हुआ

सपना था वैज्ञानिक बनना

रीना की नियुक्ति अब “रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन” में अधिकारी के रूप में हुई है। इनके इस सफलता से इनके माता-पिता बहुत ही ज्यादा खुश है। इनके पिता का कहना है कि इनकी बेटी ने इनका नाम अलग तरीके से बढ़ाया है। रीना हमेशा एक वैज्ञानिक बनने का सपना देखा करती थी। यह पढ़ने लिखने में तेज थी और अपनी मेहनत के दम पर इन्होंने अपना सपना पूरा किया।

The Logically रीना की सफलता के लिए बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।