Wednesday, December 13, 2023

घर पर पड़े कबाड़ से महिला ने बना दिया खुबसूरत गार्डन, पुरानी चीजों को दिया आकर्षक लुक

आजकल अधिकांश लोग गार्डनिंग (Gardening) के बहुत शौकीन हो रहे हैं जिसके कारण वे अपने छोटे-छोटे घरों को पेड़-पौधें से इतने बेहतरीन तरीके से सजाते हैं कि आंखें ठहर-सी जाती है। हालांकि, कुछ लोग गार्डनिंग के लिए बाजार से तरह-तरह के गमले का इस्तेमाल करते हैं लेकीन वहीं कुछ क्रिएटिव लोग ऐसे भी हैं जो गार्डनिंग के लिए बाजार से गमले खरीदने पर पैसे बर्बाद न करके घर के बेकार चीजों को नया रूप देकर इस्तेमाल करते हैं।

गार्डन को व्यवस्थित न देखकर लिया उसे सजाने का फैसला

उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद की रहनेवाली रुचि गोयल (Ruchi Goyal) भी उन्हीं क्रिएटिव लोगों में शामिल हैं जो पुरानी चीजों को नया रूप देकर उसे खुबसूरत बना देती हैं। रुचि घर की साफ-सफाई और उसकी सजावट करने की बहुत शौकीन हैं। उन्होंने देखा कि उनके घर में लगे पेड़-पौधें सही ढंग से व्यवस्थित नहीं थे। पेड़-पौधों को बिखरा देखकर उनसे रहा नहीं गया और उन्होंने फैसला किया कि वे इसे सजाएन्गी।

यह भी पढ़ें:- ठंड के मौसम में फूलों से सजाना है गार्डेन तो अभी लगा दें इन फूलों के पौधे

पुरानी चीजों से सजाया अपना बगीचा

बहुत सारे लोग घर या बालकनी को डेकोरेट करने के लिए मार्केट से सजावट की अलग-अलग वस्तुएं खरीदकर लाते हैं लेकिन रुचि ने अपना घर सजाने के लिए मार्केट से नई चीजें न खरीदकर पुरानी चीजों का ही इस्तेमाल किया। इसके लिए उन्होंने अपने घर से कबाड़ की कई चीजें निकाली और सभी को नया लुक देने के लिए पेंट किया।

इतना ही नहीं उन्होंने अपने ससुर का पुराना स्कूटर लेकर इसे भी नया रुप दे दिया। इसके आलावा रुचि ने बेकार और पुरानी बेसिन, पंखा और सीढ़ी समेत अन्य कई चीजों का इस्तेमाल किया। सभी चीजों को नया लुक देने के बाद रुचि ने अब अपने बगीचे को सजाना शुरु किया। इसके लिए उन्होंने पेंट और साफ किए हुए सामानों को छोटे-छोटे पौधों के बीच बहुत ही व्यवस्थित तरीके से सजाया।

गार्डन में मौजूद हैं 500 से अधिक किस्म के पौधें

रुचि ने काफी मेहनत करके पुरानी चीजों को आकर्षक लुक देकर गार्डन को सजाया जिससे उनका गार्डन (Garden) बहुत ही सुन्दर दिखने लगा। वर्तमान में उनके बगीचे में 500 से अधिक किस्म के पौधें और एक हजार से अधिक गमला मौजूद है। रुचि गोयल (Ruchi Goyal) ने घर की बेकार पड़ी कबाड़ की चीजों को भी इस तरह से सजाया है कि वह देखने में बहुत ही आकर्षक लग रहे हैं।

रुचि (Ruchi Goyal) ने जिस तरह अपने घर के गार्डन को पुरानी चीजों से सजाया है वह काबिले तारिफ है। The Logically रुचि गोयल की क्रियेटिविटी की तारीफ करता है।