Saturday, December 9, 2023

आंखों से नही दिखता फिर भी मसाले के कारोबार से 4 लाख की कमाई करते हैं, 10 महिलाओं को नौकरी भी दिए

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले सत्य प्रकाश मालवीय खुद देख नहीं सकते हैं। वह 90% से ज्यादा दिव्यांग हैं, लेकिन अपनी मेहनत के दम पर दूसरे लोगों की जिंदगी में रौशनी बिखेर रहे हैं। सत्य प्रकाश होममेड मसालों का बिजनेस चला रहे हैं। ऑफलाइन और ऑनलाइन इसकी मार्केटिंग करते हैं और सालाना 3 से 4 लाख रुपए उनकी कमाई है। साथ ही 10 से ज्यादा महिलाओं और दिव्यांगों को उन्होंने नौकरी भी दिए हैं।

कौन हैं सत्य प्रकाश

सत्य प्रकाश मालवीय मास्टर्स की पढ़ाई कर चुके हैं। अभी पीएचडी कर रहे हैं। उनका कहना है कि पढ़ाई के दौरान ही उनके मन में खुद का कुछ करने का प्लान था। वो कुछ ऐसा करना चाहते थे, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक उनका काम पहुंच सके। चाहे वो व्यक्ति अमीर हो या गरीब।

Satyaprakash malviya varanasi masala startup
सत्यप्रकाश मालवीय

मसाले की जरूरत हर घर को है

सत्य प्रकाश का कहना है कि कोरोना की वजह से कई लोगों की नौकरी गई। इससे महिलाओं और दिव्यांगों की लाइफ काफी प्रभावित हुई। उन्हें लगा कि क्यों न कुछ ऐसा काम किया जाए, जिससे इन लोगों को रोजगार मिले और मेरी भी कमाई हो सके।

सत्यप्रकाश का कहना हैं कि अलग-अलग आइडिया पर रिसर्च करने के दौरान उन्हें पता चला कि मसाला ऐसा प्रोडक्ट है, जो हर किसी के किचन में होता है यानी इसकी जरूरत सभी को है। दूसरी बात इसके जरिए वो खुद को भी दूसरों के घरों तक पहुंचा सकता हूं।

यह भी पढ़ें :- महिला ने शुरु किया महुआ के फूलों से लड्डू बनाने का कारोबार, लाखों की आमदनी के साथ आदिवासी महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

कोरोना के दौरान शुरू हुआ स्टार्टअप

साल 2021 में सत्यप्रकाश ने अपने घर पर ही मसाले तैयार करने का फैसला किया। उन्होंने करीब 2.5 लाख रुपए की लागत से कुछ मशीनें खरीदीं और स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर अपने काम की शुरुआत की। पहले उन्होंने मसाले तैयार करके आसपास के लोगों को दिए। इसके बाद अपने रिश्तेदारों को भेजे। इसका बढ़िया रिस्पॉन्स मिला। लोगों ने उनके प्रोडक्ट की तारीफ की। इस तरह एक-दूसरे के जरिए उनका प्रोडक्ट अलग-अलग शहरों तक पहुंचने लगा। इसके बाद सत्य प्रकाश सोशल मीडिया पर अकाउंट क्रिएट किया और उसके जरिए मार्केटिंग करने लगे।

सत्यप्रकाश का कहना है कि जब लोगों को उनके काम के बारे में जानकारी मिली तो लोग उनसे कॉन्टैक्ट करने लगे। कोई मेले में बुलाने लगा तो कोई किसी एग्जीबिशन में आमंत्रित करने लगा, इससे उन्हें अपने काम को बढ़ाने में काफी मदद मिली। अभी वो एक दर्जन से ज्यादा मसाले तैयार कर रहे हैं। जितनी कमाई होती है, उसका ज्यादातर हिस्सा अपने बिजनेस को बढ़ाने में लगा देते है। सत्य प्रकाश सांची नाम से अपने प्रोडक्ट की मार्केटिंग करते है और खुद की कंपनी भी रजिस्टर करा ली है। सत्यप्रकाश कहते हैं कि आने वाले दिनों में वो चाय और कॉफी को भी अपने प्रोडक्ट लिस्ट में शामिल करना चाहते है।

Satyaprakash malviya varanasi masala startup
सत्यप्रकाश मालवीय के साथ काम करने वाली महिलाएं

दिव्यांग होने के बावजूद कैसे करते हैं काम

सत्यप्रकाश का कहना कि वो भले ही चीजों को देख नहीं सकते है लेकिन अपने प्रोडक्ट को अच्छी तरह से समझ सकते है। उन्होंने अपनी टीम के हर मेंबर के बीच उनका काम बांट रखा है। उनका काम चीजें अरेंज करना और सबके बीच तालमेल बनाने का है। सबसे पहले उन्होंने किसानों के यहां से रॉ मटेरियल लाते हैं। उसके बाद उसे धूप में सुखाते हैं। फिर मशीन की मदद से ग्राइंड करते हैं। इसके बाद उसकी क्वालिटी टेस्टिंग होती है और फिर पैकेजिंग की जाती है। इसके बाद डिमांड के मुताबिक, उसकी डिलीवरी की जाती है। अभी सत्य प्रकाश को उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली सहित कई राज्यों से मुझे ऑर्डर मिल रहे हैं।

आप सत्यप्रकाश से इस नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं- 9454686069

सकारात्मक कहानियों को Youtube पर देखने के लिए हमारे चैनल को यहाँ सब्सक्राइब करें।