Tuesday, December 12, 2023

Vasanti Akhani: ठेले पर समान बेचकर परिवार को पालती थी, 66 की उम्र में इंस्टाग्राम स्टार बन गई! आज 300K फॉलोवर हैं

सच कहा जाता है कि, प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नहीं होती है। अगर आप के अंदर क्षमता है तो आप किसी भी उम्र में अपने संघर्षों के बदौलत सफलता हासिल कर सकते हैं। आज हम बात करेंगे एक ऐसी संघर्षशील महिला की, जो की प्रतिभा की धनी हैं। पहले वह नमकीन और पकौड़े बेचा करती थी लेकिन अब काफी उम्र के होने के बावजूद भी यूट्यूब की स्टार बन चुकी हैं।

कौन है वह महिला ?

हम 66 वर्षीय वसंती अखानी (Vasanti Akhani Instagram Star) की बात कर रहे हैं, जो मूल रूप से गुजरात (Gujarat) की रहने वाली है। लेकिन वह पिछ्ले 35 सालों से दिल्ली में रहती है। उन्होंने सिर्फ कक्षा पाँचवीं तक ही पढ़ाई की है।

बता दें कि, वह (Vasanti Akhani) एक ऐसी ही महिला हैं, जिन्होने अपने जीवन में तमाम कठिनाइयों का सामना किया है। आज के समय में वे अपनी रील्स के जरिये सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और एक साल से कम समय में ही वह इंस्टा स्टार बन गई हैं और आज उन्हें दो लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो कर रहे हैं।

ठेले चला कर बच्चों को पढ़ाया

बीते 35 सालों से दिल्ली में रह कर वसंती (Vasanti Akhani) ने काफी दिक्कतें झेलीं हैं। वह घर चलाने तथा अपने बाल-बच्चे को शिक्षा देने के लिए 32 सालों तक रेहड़ी लगाकर नमकीन और पकौड़े बेच चुकी हैं। उनकी संघर्ष की कहानी जिंदगी के बहुत सारे कठिनाईयों को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें :- वर्दी वाली 7 बहनें: बेटियों के जन्म पर समाज ने खूब ताने मारे, आज छपरा की यह 7 बहनें ‘वर्दी पहन’ नाम रौशन की

कैसे आया रील्स बनाने का ख्याल?

वसंती (Vasanti Akhani Instagram star) बताती हैं कि, वर्ष 2018 में उन्होंने टिक-टॉक वीडियो अपने छोटे बेटे के साथ बनाना शुरू किया और वहां पर उनके वीडियोज़ को लाखों लोग पसंद करते थे। और फिर टिक-टॉक बंद होने के बाद, उन्होंने इंस्टा रील बनाना शुरू किया। अब उन्हें कैमेरे से बिल्कुल डर नहीं लगता और अब वह बड़े हीं बिंदास अंदाज़ से फ़िल्मी गीतों पर रील बनाती हैं।

सोशल मीडिया पर रहतीं है ऐक्टिव

उन्होने (Vasanti Akhani) यह सब मेहनत अपने बच्चों के लिए हीं किया है, ताकि उन्हें बेहतर शिक्षा मिल सके। 35 साल तक कड़ी मेहनत करके, उन्होंने अपने तीन बेटों और तीन बेटियों को काबिल बनाया। उनके बड़े बेटे दीप राज, वकील हैं और हैदराबाद में काम करते हैं।

उनके बेटे दीप का कहना है कि, “मेरी मां ने हमे काबिल बनाने के लिए बहुत मेहनत और संघर्ष किया है। उस समय पैसे बचाने के लिए 15-20 किमी पैदल चलती थीं ताकि हम पढ़कर काबिल बन सके। आज हम इतना काबिल हो गए हैं कि, हम हवाई जहाज में घूम रहे हैं।”

वसंती (Vasanti Akhani) के अनुसार, अब सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने के साथ वे अपने उन संघर्ष भरे दिनों से भी बाहर आ गई हैं और अब वे इस समय को एंजॉय कर रही हैं।

वह (Vasanti Akhani) अंग्रेजी नहीं जानती हैं लेकिन इसके बावजूद वे अंग्रेजी गानों पर बखूबी लिप-सिंक कर लेती हैं। सोशल मीडिया पर रील्स बनाते हुए वसंती कैमरे के सामने बेहद सहज नज़र आती हैं।

इंस्टाग्राम पर हैं काफी फॉलोवर्स

वसंती अखानी ने इंस्टा पर के वीडियो के बारे में बात करते हुए बताया कि, वह यह वीडियोज अपनी खुशी के लिए बनाती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 2 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं और यह संख्या अब तेजी से बढ़ रही है।

वसंती के अनुसार उन्हें काफी खुशी होती है कि अब उनके पास इतना बड़ा परिवार है। रील्स बनाने के साथ वह समय मिलने पर भजन भी किया करती हैं।

लोगों के लिए बनी प्रेरणा

कभी रेहड़ी पर नमकीन और पकौड़े बेचने वाली वसंती अखानी (Vasanti Akhani Instagram Star) आज के समय में यूट्यूब पर स्टार है। इसके लिए उन्होंने बहुत संघर्ष किया है। अगर सच कहा जाए तो उनकी यह कामयाबी समाज के लिए मिशाल बनी हुई है। उन्होंने एक महिला होने के बावजूद भी अपने मेहनत और संघर्ष के बदौलत सफलता हासिल करते हुए समाज का ध्यान खुद के तरफ आकर्षित करवाया है।

सकारात्मक कहानियों को Youtube पर देखने के लिए हमारे चैनल को यहाँ सब्सक्राइब करें।