आजतक हम सबने मैजिक गेम तथा मैजिक किताब और पेन पेंसिल के विषय में सुना है। लेकिन आज हम आपको ना ही मैजिक गेम, पेन, पेंसिल या किताब के विषय में बताएंगे बल्कि मैजिक चावल के विषय में बताएंगे।
अब आप ये सोच रहें होंगे कि ये कैसे हो सकता है?? लेकिन ये सच है जो आजकल हर किसी के जुबानी है। अगर आप भी मैजिक चावल के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारे लेख पर बने रहे इस लेख द्वारा हम आपको बिहार राज्य के ऐसे किसान के विषय में बताएंगे जो मैजिक धान की खेती कर अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए हैं।
मैजिक चावल की खेती करने वाले शख्स
वह किसान है विजय गिरी जो बिहार के बगहा के निवासी हैं। उन्होंने मैजिक धान की खेती प्रारंभ कर अपने क्षेत्र में एक नई शुरुआत की है। वह अपने क्षेत्र के पहले ऐसे शख्स हैं जिन्होंने मैजिक चावल की खेती की है। इसकी खेती ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर होती थी परंतु आज वह बिहार में इसकी खेती कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक जब वह पश्चिम बंगाल के कृषि मेले में घूमने गए तो वहां से वापस आकर उन्होंने अपने एक एकड़ भूमि में मैजिक चावल की बुआई की। जिसका उन्हें बेहतर परिणाम देखने को मिला। उन्हें अपने इस खेती से अच्छा उत्पादन मिला क्योंकि यहां वह ऑर्गेनिक कंपोस्ट का उपयोग करते हैं।
यह भी पढ़ें:- पति-पत्नी ने नौकरी छोड़कर शुरू किया मधुमक्खी पालन, आज कमा रहे लाखों रूपए
चावल की विशेषता
चावल की अगर विशेषता की विषय पर हम बात करें तो आप इसे बहुत आसानी से पका सकते हैं इसे पकाने के लिए किसी भी आग की आवश्यकता नहीं। आप इसे ठंडे पानी में 1 घंटे के लिए छोड़ दें तो यह पक जाएगा। जिस कारण आप भीड़भाड़ वाले वक्त या फिर स्वयं को आराम देने के लिए इस चावल को पकाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

है कम लागत
इसके खेती विशेषता है कि यह कम लागत में तैयार हो सकती है। अगर आप इसकी बुआई कर देते हैं तो यह मात्र 160 दिनों में आप के खेतों में तैयार हो जाएगी। मार्केट में भी इसका अच्छा खासा डिमांड है और इसकी कीमत 70 रूपए प्रति किलोग्राम है। ऐसे में जो किसान चावल की खेती से लाभ कमाना चाहते हैं वे मैजिक चावल की खेती कर सकते हैं।
शरीर के लिए है लाभदायक
इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन तथा कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है और यह शुगर फ्री भी होता है। जिस कारण हमारे शरीर के लिए बेहद लाभदायक है। विजय गिरी लोगों को इसकी खेती के लिए जागरूक कर रहे हैं क्योंकि उनका मानना है कि अगर किसान इसकी खेती करते हैं तो वह अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं।