Wednesday, December 13, 2023

Jatayu Nature Park: भारत मे यहां स्थित है दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति जिसका सम्बन्ध रामायण से है

रामायण में जब रावण सीताजी का हरण कर लेकर आकाश में उड़ गया तब सीताजी का विलाप सुनकर जटायु ने रावण को रोकने का प्रयास किया था लेकिन अन्त में रावण ने तलवार से जटायु के पंख काट डाले थे। जटायु मरणासन्न होकर भूमि पर गिर पड़े और रावण सीताजी को लेकर लंका की ओर चला गया था। उसी जटायु के नाम पर भारत मे बना है जटायु नेचर पार्क (Jatayu Nature Park)

यह कथा हम रामायण में सुनते आए है। पर क्या आपको पता है कि जिस जगह जटायु के पंख कटे हुए थे वहां आज दुनिया का सबसे बड़ी पक्षी मूर्ती वाला पार्क (Worlds largest bird sculpture) बना हुआ है। यह पार्क लगभग 65 एकड़ में फैला हुआ है। इस पार्क की अपने आप में एक अलग विशेषता है। आइये जानते हैं इस पार्क से जुड़ी दिलचस्प बातों को।

Worlds largest bird sculpture jatayu nature park

जटायु नेचर पार्क (Jatayu Nature Park)

जटायु नेचर पार्क चादयामंगालम, कोल्लम जिला, केरल (Keral) में स्थित है। यहां दुनिया का सबसे बड़ी पक्षी की मूर्ति है। जटायु नेचर पार्क में उपस्थित यह मूर्ति डिज़ाइनर राजीव आँचल द्वारा बनायीं गयी है। यह मूर्ति ठीक उसी जगह है जहाँ पर जटायु रावण से युद्ध करते हुए मूर्छित होकर गिरे थे। इस मूर्ति की चौड़ाई 150 फीट, ऊंचाई 70 फीट और लंबाई 200 फीट है। इसमें स्कल्पचर के साथ 6D थियेटर और डिजिटल म्यूज़ियम भी है, जो रामायण की झलक दिखाता है। यह पार्क देखने में बहुत ही खूबसूरत और मनोरम है जहाँ पर्यटक बिना किसी परेशानी के घूम सकते हैं। आपको बता दें कि यह पार्क कुल तीस हजार स्कवॉयर फीट में फैला हुआ है।

यह भी पढ़ें :- Wagh Bakri Tea: जानिए अंग्रेजो के काले-गोरे सोच के खिलाफ बनी 100 साल से भी पुरानी चाय कम्पनी के बारे में

एक ही पंख का मूर्ति (Jatayu Nature Park )

जिस प्रकार रामायण में जटायु के एक पंख काट दिए गए थे उसी को देखते हुए यहां भी मूर्ति का एक पंख नही बनाया गया है। यानी कि इस मूर्ति में दो पंख न होकर एक ही पंख हैं जो इस मूर्ति के विशेषता को दर्शाता है। वहीं जटायु नेचर पार्क सड़क से चार सौ फीट ऊपर बना है। सड़क के ऊपर बनने से यह दूर से काफी खूबसूरत दिखता है। आपको बता दें कि यहां की खूबसूरती बेहद ही आकर्षक है। इस पार्क को महिला सम्मान और और महिला सुरक्षा को समर्पित किया गया है जिससे पार्क की विशेषता और भी ज्यादा बढ़ जाती है।

रामायण में पक्षियों की भूमिका (Jatayu Nature Park )

रामायण काल में पक्षियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। एक और जहां कौए के आकार के काक भुशुण्डी की चर्चा मिलती है तो दूसरी ओर देव पक्षी गरूड़ और अरुण का उल्लेख भी मिलता है। गरूढ़ ने ही श्रीराम को नागपाश मुक्त कराया था। इसके बाद सम्पाती और जटायु का विशेष उल्लेख मिलता है। जटायु को श्रीराम की राह में शहीद होने वाला पहला सैनिक माना जाता है। महात्मा जटायु को याद करते हुए ही इस भव्य पार्क का निर्माण किया गया है। जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

दर्शको का मरनोरंजन भरपूर होता है (Worlds largest bird sculpture)

अगर आप इस पार्क में घूमने आते हैं तो यह आपको काफी रोमांचित करेगा। इस पार्क के जटायु पक्षी की मूर्ति में ऑडियो-विजुअल आधारित डिजिटल म्यूजियम है जो रामायण के बारे में बताता है। पर्यटक मूर्ति के अंदर से समुद्र तल से 1,000 फीट ऊपर से खूबसूरत नजारे का भी अनुभव ले सकते हैं। जटायु नेचर पार्क में एक एडवेंचर सेक्शन भी है। पेंट बॉल, लेजर टैग, तीरंदाजी, राइफल शूटिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, बोल्डरिंग और रॉक क्लाइम्बिंग जैसी गतिविधियों के लिए यहां कई विकल्प उपलब्ध हैं। पार्क में आयुर्वेदिक गुफा रिसॉर्ट भी है। यहां आपको मनोरंजन से लेकर रोमांच और आराम तक सब कुछ मिलेगा।

तैयार होने में लगे 7 साल (It took 7 years to construct Jatayu Nature Park)

जटायु नेचर पार्क को तैयार करने में पूरे सात साल लगे हैं। राजीव आंचल ने इसे बहुत ही मेहनत से बनाया है। कंक्रीट के ढांचे को स्टोन फिनिश दिया गया है।इमारत को बनाने में काफी मुश्किलें आई क्योंकि सभी सामग्रियों को शीर्ष पर ले जाना बेहद मुश्किल होता था। कठिन परिश्रम के बाद यह भव्य पार्क को पर्यटकों के लिए तैयार किया गया। जो अब पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। अगर आप भी अभी तक जटायू पार्क नही घूमे हैं तो यहां जरूर जाए।

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

सकारात्मक कहानियों को Youtube पर देखने के लिए हमारे चैनल को यहाँ सब्सक्राइब करें।