Tuesday, December 12, 2023

Yubari Melon: विश्व का सबसे महंगा फल, एक फल की कीमत है 20 लाख रुपए

गर्मियों के मौसम में अधिकांश लोगों को खरबुजा और तरबुजा का सेवन करना बहुत पसंद होता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए फायदेंमन्द होता है और शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। आमतौर पर मार्केट में यह आसानी से सामान्य कीमतों पर मिल जाता है लेकीम दुनिया में खरबुजे की एक ऐसी वेरायटी भी मौजुद है जिसकी कीमत 20 लाख रुपये है। हालांकि, इस बात पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है लेकीन यह सच्चाई है।

विश्व का सबसे महंगा फल, कीमत 20 लाख रुपये

हम बात कर रहे हैं युबरी खरबुजे (Yubari Melon) की, जिसकी खेती जापान में की जाती है। इस फल की बिक्री करने की अनुमति नहीं है इसलिए जापान मे ही सिर्फ इसकी नीलामी की जाती है। इतना ही नहीं युबरी फल को विश्व का सबसे महंगा फल कहा जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2021 में 18 लाख रुपये में इसकी नीलामी हुई थी जबकी साल 2022 में नीलामी की राशि बढ़कर 20 लाख रुपये हो गई।

कैसे की जाती है युबरी खरबुजे की खेती?

ट्रेवल फूड एटलस की रिपोर्ट के अनुसार, युबरी खरबुजे की कीमत अधिक होने का एक कारण उसकी खेती में होनेवाला मेहनत है। जी हां, आम फसलों के अपेक्षा इसकी खेती में काफी मेहनत करनी पड़ती है और इसके उत्पादन के लिए अधिक जमीन की भी आवश्यकता नहीं होती है। इसके अलावा इसकी खेती कड़ी धूप में की जाती है लेकिन इस फल को धूप से सुरक्षित रखना बहुत जरुरी होता है। इसलिए इसे की सुरक्षा के लिए एक विशेष प्रकार की टोपी से ढका जाता है।

युबरी खरबुजा (Yubari Melon) के उत्पादन के बाद जिस खरबुजे का आकृति सही होता है और स्वाद मीठा होता है उसकी ही नीलामी की जाती है। वहीं बचे हुए खरबुजे को बेकार समझा जाता है। इसकी खेती जापान में ही ग्रीन हाऊस में की जाती है। इसकी खेती में ध्यान रखा जाता है सूर्य की अच्छी रोशनी हो। इसके अलावा इस खरबुजे को पकने में 100 दिनों का समय लगता है।

यह भी पढ़ें:- विश्व का सबसे महंगा अनानास, ट्रिक के सहारे की जाती है खेती, आता है एक लाख रुपये का खर्च

कहां होती है विश्व के सबसे महंगे फल की खेती?

युबरी खरबुजा का उत्पादन जापान के युबारी शहर जो पहाड़ो से घीरा हुआ है, में किया जाता है और यह शहर को खरबुजे का राजा के तौर पर प्रचलित है। इसी शहर के नाम पर विश्व के सबसे महंगे फल का नाम युबरी खरबुजा रखा गया है। इस शहर के दिन और रात के तापमान में बहुत अधिक अंतर पाया जाता है जो खरबुजे की खेती से उपयुक्त जलवायू माना जाता है क्योंकि तापमान में जितना अधिक भिन्नता होगी खरबुजे का स्वाद उतना ही मीठा होगा।

कहां होता है युबरी खरबुजा का प्रयोग?

युबरी खरबुजा (Yubari Melon) बाहर से हरा और अंदर से नारंगी रंग का होता है। बहुत ही मीठे स्वाद का यह खरबुजे की बाहरी त्वचा महीन सफेद जाली से ढकी रहती है। इतना ही नहीं कहा जाता है कि इसकी जाली जितनी महीन होगी उसका स्वाद उतना ही मीठा होता है। इसकी मिठास के वजह से ही इसका प्रयोग आइसक्रीम, जेली और केक बनाने में किया जाता है।

महंगे गिफ्ट की श्रेणी में शामिल है यह खरबुजा

जापान के निवासी (Japanese) युबरी खरबुजे को अपने लिए गर्व मानते हैं और इसे महंगे गिफ्ट के तौर पर प्रयोग करते हैं। वहां किसी भी शुभ अवसर पर लोग युबरी खरबुजे (Yubari Melon) को तोहफा देना पसंद करते हैं क्योंकि युबरी खरबुजा महंगे उपहार की श्रेणी में शामिल है। Yubari Melon, The most Expensive fruit of the world.