Saturday, December 9, 2023

78 वर्षीय किसान कङाके की ठंड में उगा रहे ऑर्गेनिक सेब, Apple Man के नाम से हो चुके हैं मशहूर

आज के दौर में किसानों की जागरूकता खेती की तरफ अधिक हो रही है और वे अपनी खेती को व्यवसाय का रूप देने में सक्षम हो रहे हैं। आज हम आपको उत्तराखंड के ऐसे किसान के विषय में बताएंगे जिनकी आयु 78 वर्ष हो चुकी है फिर भी वह सेव की खेती में लाखों रुपए कमा कर अपने क्षेत्र के किसानों के लिए उदाहरण बने हुए हैं। उन्हें लोग एप्पल मैन के नाम से जानते हैं।

एप्पल मैन इंद्र सिंह

78 वर्षीय इंद्र सिंह, उत्तराखंड के चमोली से ताल्लुक रखते हैं। वे सेव की खेती के लिए प्रसिद्ध है और लोग उन्हें उनके क्षेत्र में एप्पल मैन के नाम से ही पहचानते हैं। उनके बगीचे में आपको लगभग 500 से ज्यादा सेब के पौधे देखने को मिलेंगे वे अपनी सेब की बागा से अच्छा खासा कलेक्शन कर रहे हैं।

अगर आप सर्दियों के मौसम में चमोली में जाते हैं तो यहां ठंडी काफी अधिक बढ़ जाती है। फिर भी वह 78 वर्षीय इंद्र सिंह इस ठंडी का सामना करते हुए अपने बागानी की देखभाल करते हैं। जिसका फल उन्हें हमेशा मिलता रहता है। वह ठंड से डरते नहीं बल्कि उनका सामना डंटकर करते हैं और सेब के उत्पादन में कोई कमी नहीं होती।

यह भी पढ़ें:- रेगिस्तान में उगता है एक जादुई फल जिससे बनता है चिप्स और बायोफ्यूल

हो चुके हैं सम्मानित

उन्होंने ऑर्गेनिक कंपोस्ट या गोमूत्र का उपयोग कर सेब की बागानी प्रारंभ की थी। हालांकि अब वह बागनी से बहुत लाभ कमा चुके हैं। उनके सेब का इतना डिमांड है कि लोग उनके बगीचे में स्वयं आकर सेब खरीद ले जाते हैं। उन्हें उनके क्षेत्र के अतिरिक्त आसपास के क्षेत्रों में एप्पल मैन कहा जाता है। उन्हें खेती में अपार सफलता के लिए बहुत से सम्मान भी प्राप्त है।

कमाई है 4 लाख रुपए

एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि उनके यहां उनके बगीचे में 500 से अधिक की संख्या में सेब के पौधे हैं। जिससे वह प्रत्येक वर्ष लगभग 4 लाख रुपए कमा लेते हैं। बेहतर उत्पादन के लिए वह पौधों की कटिंग भी करते हैं और इनका निरीक्षण कर इसमें अगर कीड़े लगे हो तो उन्हें बाहर भी निकालते हैं। सेब के बागानी में अपार सफलता मिलने के पीछे उनकी मेहनत है।