Wednesday, December 13, 2023

खपरैल झोपड़ी में पली, गरीबी से जूझते हुए आगे बढ़ी, लाखों की नौकरी लगने के बाद पहली सैलरी टीचर को

कहते हैं मंजिल पाने के लिए कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है लेकिन जो लोग सफलता हासिल करने के लिए लगातार परिश्रम करते हैं तो वह कामयाबी हासिल करके ही दम लेते हैं। आज के हमारे इस लेख में हम आपको एक ऐसी लड़की से रूबरू कराएंगे जिसने कभी छप्पर के मकान में रहकर गुजारा किया लेकिन गरीबी को मात देते हुए लाखों की नौकरी हासिल की और जब उन्हें तनख़्वाह मिली तो अपने शिक्षक को दिया।

कंचन दीक्षित (Kanchan Dikshit)

वह लड़की हैं कंचन दीक्षित (Kanchan Dikshit) जो उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने गर्वमेंट स्कूल में शिक्षा हासिल किया। उन्हें मैट्रिक में 80% तथा 72% अंक प्राप्त किये। आगे वह इंजीनियरिंग करना चाहती थी लेकिन नामांकन नहीं हो रहा था। जिसके लिए उन्होंने काफी परिश्रम किया।

यह भी पढ़ें:-ऑफिस के लंच टाइम में करते थे पढ़ाई, चौथे प्रयास में UPSC में पहली रैंक लाकर बने IAS अधिकारी: प्रेरणा

शिक्षक ने निभाया पिता का फर्ज

कंचन दीक्षित (Kanchan Dikshit) कहती हैं कि उनकी मदद अमित सर ने किया। उन्होंने जब कंचन की आंखों में आंसू देखा तब वह मदद के लिए आगे आए। उन्होंने ही कंचन का दाखिला साइंस ब्रांच में कराया। मेरी पढ़ाई का पूरा खर्चा उन्होंने उठाया और मुझे काबिल बनाया।

शिक्षक को दिया भेंट

उन्होंने जी-तोड़ मेहनत किया और लाखों पैकेज की नौकरी मिली। सर ने उनका खर्चा उठाते हुए पेड इन्टरशिप एवं नौकरी के लिए हैदराबाद के लिए भेजा। उनकी मां का नाम नीलम दीक्षित तथा संजय कुमार दीक्षित है उन्होंने भी अपनी बेटी का खूब सपोर्ट किया।

यह भी पढ़ें:-लाखों की नौकरी छोड़ शुरु किया खुद का स्टार्टअप, कमा रहे हैं बढ़िया मुनाफा: MBA Makhana Wala

गरीब बच्चों की करेंगी मदद

जब उन्हें सैलरी मिली तो उन्होंने गीता खरीदा और अपने शिक्षक को सैलरी दिया। हलांकि उन्होंने ये सैलरी वापस कर दिया जो उनकी तरफ से आशीर्वाद बोला गया। वह कहती हैं कि अब मैं अपने कमरे का छप्पर ठीक कराउंगी। आगे जो बच्चे गरीब हैं उनकी मदद कर उन्हें पढ़ाऊंगी।