Home Inviduals

मिलिए वाराणसी की किरण से, महज 19 मिनट में सुई-धागे से बना दिया भारत का नक्शा

Kiran Singh from Varanasi embroidered the map of India in 19 minutes 46 Second

अजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश में काफी जोर-शोर से जश्न मनाया गया। इस सुनहरे अवसर पर हर देशवासी अलग-अलग तरीके से देश के प्रति अपने प्रेमभाव को व्यक्त किया है जैसे अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करवाना, आजादी के जश्न को देखना, देशभक्ति गीत गाना औए उसपर नृत्य करना आदि। सभी ने अपने-अपने तरीके से देशप्रेम और सम्मान व्यक्त किया। इसी बीच किरण सिंह ने भी कुछ ऐसा ही देशप्रेम व्यक्त किया है।

महज 19 सेकेंड 46 सेकेंड में बनाया भारत का नक्शा

किरण सिंह (Kiran Singh) बनारस (Banaras) से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बाबुतपुर के एक छोटे से गांव गांव की रहनेवाली हैं। वैसे तो सभी ने भिन्न-भिन्न तरीके से देशप्रेम व्यक्त किया। उसी प्रकार किरण सिंह ने अपने राष्ट्र के प्रति सच्ची भावना और सम्मान दिखाने के लिए बहुत ही अनोखा रास्ते का चुनाव किया। इसके लिए उन्होंने 6 महीने तक कठिन मेहनत करके 19 मिनट 46 सेकेंड में सुई-धागे की मदद से हमारे भारत देश का मानचित्र बनाकर तैयार कर दिया।

मिला वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब

किरण सिंह बहुत ही कम समय में सुई धागे से भारत का नक्शा बनाने का गौरव प्राप्त किया है। उनके इस अनोखे उपलब्धि के बाद चारों ओर इसी की चर्चा हो रही है। किरण सिंह के इस कारनामे पर वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड (World Greatest Record) ने उनकी काफी प्रशंशा की है और साथ ही उन्हें वर्ल्ड रिकॉर्ड अवार्ड से भी नवाजा है। Kiran Singh from Varanasi embroidered the map of India in 19 minutes 46 Second.

यह भी पढ़ें:- “हर घर तिरंगा” अभियान में बुजुर्ग दंपत्ति ने दिखाया उत्साह, आनंद महिन्द्रा ने शेयर की दिल छू लेने वाली तस्वीर

लालटेन जलाकर किया अभ्यास

सबसे कम वक्त में भारत का मानचित्र तैयार करने के बारें में किरण कहती हैं कि, ऐसा करने के लिए वह 6 महीने से कठिन मेहनत कर रही थीं। उन्होंने बताया कि उनके गांव में अक्सर बिजली कटने की समस्याओं से जूझना पड़ता है। ऐसे में जब बिजली कट जाती थी तो वह लालटेन जलाकर उसके सामने नक्शा बनाने की अभ्यास करती थीं। इस दौरान उनकी उँगलियों में कई बार सुई की नोख चुभी इसके बावजूद भी किरण ने हिम्मत नहीं हारी और आखिरकार वह उन्होंने अपने मकसद में सफलता हासिल किया।

कहां से मिला प्रेरणा?

किरण सिंह ने बताया कि, उन्हें यह अनोखा कार्य करने की प्रेरणा पूनम राय (Poonam Ray) से मिली जो वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर हैं। किरण हमेशा पूनम को पेंटिंग बनाते हुए देखती थीं और वहीं से उन्हें सुई-धागे से अपने भारत देश का नक्शा बनाने की प्रेरणा मिली। परिणामस्वरुप उन्होंने अपनी मेहनत के बलबुते पर ऐसा करके भी दिखा साथ ही ग्रेटेस्ट वर्ल्ड रिकॉर्ड (Greatest World Record) अपने नाम किया।

ताइक्वांडो ट्रेनर भी हैं किरण सिंह

किरण के इस अनोखे कारनामे से उनके परिवार समेत पूरे गांव में खुशी का माहौल है और सभी बेहद प्रसन्न है। इतना ही नहीं बल्कि सभी ग्रामीणों ने उन्हें घर जाकर भी ढेर सारी बधाइयाँ दी है। बता दें कि, किरण सिर्फ सुई-धागा चलाने का ही हुनर नहीं रखती बल्कि वह ताइक्वांडो ट्रेनर भी हैं। वह ताइक्वांडो (Taekwondo Trainer Kiran Singh) का प्रशिक्षण भी देती हैं जिसके लिए उन्हें रोजाना 20 किलोमीटर तक साइकिल चलाकर शहर जाना पड़ता है।

वास्तव में, किरण सिंह ने काफी समय समय में देश का नक्शा बनाकर काफी सराहनीय कार्य किया है। इसके लिए The Logically उन्हें ढेर सारी बधाई देता है।

Exit mobile version