Tuesday, December 12, 2023

भारत के सबसे बड़े दानवीर जिन्होंने हर दिन दान किए 3 करोड़ रुपए, जानिए इनके बारे में

कहा जाता है कि दान करना पुण्य का काम होता है और हमारे देश में दानवीरों की कमी नहीं है। भारत में यह परंपरा आज से नहीं बल्कि सदियों से चलती आ रही है। पहले के जमाने में राजा महाराजा दान दिया करते थे और वही परंपरा आज भी हमारे देश भारत में बरकरार है। आज बात एक भारत के सबसे बड़े दानवीरों में से एक शिव नाडर (Shiv Nadar) की।

आज हमारे देश में कई बड़े उद्योगपति हैं। उनमें से कुछ ऐसे उद्योगपति हैं जो समाज के कल्याण के लिए दान देने हेतु हमेशा तत्पर रहते हैं। जमशेदजी टाटा जो टाटा समूह के संस्थापक थे उन्हें सदी का सबसे बड़ा दानवीर कहा जाता है। इन्होंने अपने जिंदगी में कमाए हुए पैसे ज्यादातर समाज को कल्याण में लगा देते थे। इन्हीं के नक्शे कदम पर चलने वाले रतन टाटा हैं। इन्होंने भी अपनी कमाई का ज्यादातर पैसा समाज कल्याण में दान किए हैं।

आज हम एक ऐसे उद्योगपति के बारे में बताएंगे जिन्होंने समाज कल्याण के लिए हर दिन 3 करोड़ रुपए का दान किया है। इन्हें भारत का सबसे बड़ा दानवीर कहा जाता है। वैसे आप सोच रहे होंगे कि इस दानवीर इंसान की सूची में प्रथम नाम गौतम अडानी या फिर मुकेश अंबानी का है तो इन दोनों में से प्रथम स्थान पर कोई नहीं है तो चलिए जानते हैं आखिर भारत का सबसे बड़ा दानवीर कौन है।

यह भी पढ़ें:-10 रूपये लेकर बर्गर खाने आई बच्ची तो इस कर्मचारी ने खुद के पैसे लगाकर बच्ची को दिलाया बर्गर: दरियादिली

भारत के दानवीरों की लिस्ट में प्रथम नाम

हमारे देश भारत में दानवीरों की कमी नहीं है। हर कोई दान करता है जिसको जितना बन पाता है उतना दान जरुर करता है। यही हमारी संस्कृति है और यह प्रथा सदियों से चलती आ रही है। आज इन्हीं दानवीरों की लिस्ट में भारत के प्रथम व्यक्ति HCL Technologies के संस्थापक शिव नाडर (Shiv Nadar) हैं। इन्होंने एक साल के अंदर लगभग 1,161 करोड़ रुपए दान कर चुके हैं। अगर औसतन अनुमान लगाया जाए तो हर दिन 3 करोड़ रुपए का दान किए हैं। इन्होंने एक बार फिर से India Most Generous की उपाधि प्राप्त कर अपना दावा बरकरार रखा है। भारत के ऐसे दानवीर और समाज कल्याण करने वाले को हम नमन करते हैं। जिन्होंने खुद से ज्यादा लोगों के बारे में सोचा है और लोगों की समस्या को समझा है।

दूसरे नंबर पर अजीम प्रेमजी

भारत के इन दानवीरों के लिस्ट में और भी लोग शामिल है इनमें दूसरे स्थान पर Wipro के अजीम प्रेमजी (Azim Premji) हैं। इन्होंने 1 साल के दौरान 484 करोड़ रुपए दान किए हैं। 77 साल के अजीम प्रेमजी को दानवीरों की लिस्ट में सबसे महान दानवीरों में शामिल किया गया है।

अन्य लोग जो दानवीर के लिस्ट में शामिल

अगर रिलायंस इंडस्ट्रीज (Relince Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की बात की जाए तो यह तीसरे स्थान पर दानवीरों की लिस्ट में शामिल हैं इन्होंने 411 करोड़ रुपए दान किए हैं। चौथे नंबर की बात की जाए तो इस लिस्ट में चौथे नंबर पर Aditya Birla Group के कुमार मंगलम बिरला (Kumar Mangalam Birla) है इन्होंने 242 करोड़ रुपए का दान किया है।

यह भी पढ़ें:-सिंगापुर से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की, सङक किनारे चलाती हैं ढाबा: अमन हुंडाल

पांचवें नंबर पर Mindtree ग्रुप के सुष्मिता और सुब्रतो बागची (Susmita And Subroto Bagchi) है इन्होंने 213 करोड़ रुपए का दान कर समाज कल्याण किया है। सातवें नंबर पर तत्काल देश के सबसे अमीर आदमी अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) है इन्होंने 190 करोड़ रुपए दान करके समाज कल्याण किया है।

देश के सबसे युवा दानवीर

अगर भारत के सबसे युवा दानवीर की बात की जाए तो वो Zerodha कंपनी के फाउंडर निखिल कामथ (Nikhil Kamath) है इन्होंने 1 साल के अंदर 100 करोड़ रुपए का दान किया है। जो अपना कमाई का दान 300% से भी ज्यादा इस बार बढ़ाई है।

आज हमने अपने लेख के द्वारा भारत के उन दानवीरों के बारे में बताया है जिन्होंने अपने कमाई का हिस्सा समाज के कल्याण में लगाया है। हम ऐसे दानवीरों को दिल से नमन करते हैं।