Home Startup Story

प्लास्टिक के पुराने बोतलों व सामानों को रिसाइक्लिंग कर नए सामान बनाने का बिजनेस कर देगा मालामाल

Good Earning From Plastic Recycling Business

प्रकृति की देखभाल करना और उसकी खूबसूरती को बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। इसके लिए सरकार कई तरह की मुहिम चलाती है, इसके अलावा भी कुछ लोग अपने क्षेत्र में नई पहल की शुरुआत करते हैं। आमतौर पर हर कोई प्रतिदिन प्लास्टिक का यूज करता है चाहे वह प्लास्टिक बैग हो या प्लास्टिक के बोतल, जिससे पिछले कुछ सालों में प्लास्टिक वेस्ट कई गुना बढ़ गया है। जानकारों के अनुसार यह आने वाले समय में हम सबके लिए एक बड़ा खतरा बन सकता है इसके लिए सबसे जरूरी है प्लास्टिक वेस्ट का रिसाइकल करना। – Easiest way to recycle plastic waste.

आज हम आपको एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताएंगे जो प्लास्टिक रिसायकल करके ना केवल प्रकृति को दूषित होने से बचा रहे हैं बल्कि अच्छी कमाई भी कर रहे हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं कुलदीप कालिया (Kuldeep kalia) की, जिन्होंने इस काम की शुरूआत मंगोलपुरी (Mangolpuri) से की है और अपने बिजनेस का नाम S K Engineering work रखा गया है। इस बिजनेस को शुरू करने के पीछे कुलदीप का लक्ष्य प्लास्टिक को रिसाइकल करना था। उनका मानना है कि अगर हम प्लास्टिक रिसाइकल नहीं करेंगे तो यह एक बहुत बड़ी समस्या बनकर हम सबके सामने आएगी इसलिए इस कार्य को बढ़ावा देकर प्लास्टिक रिसायकल करना बहुत जरूरी है।

प्लास्टिक को रिसाइकल करने की प्रक्रिया

इसके लिए सबसे पहले फेंकी गई प्लास्टिक जैसे कि प्लास्टिक के बोतल, प्लास्टिक के बैग या फिर प्रतिदिन के प्रयोग किए जाने वाले हर तरह के प्लास्टिक को इकट्ठा किया जाता है। अब सभी को उनके क्वालिटी के अनुसार अलग किया जाता है। उसके बाद सभी प्लास्टिकों को डस्ट क्लीनर मशीन के जरिए साफ किया जाता है। इससे उन पर लगे हुए धूल मिट्टी साफ हो जाते हैं। साफ हो चुके प्लास्टिक को प्लास्टिक ग्लाइंडर मशीन में डाल कर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में बांट दिया जाता है। बता दें कि यह ग्लाइंडर मशीन एक घंटे में तकरीबन 100 किलो प्लास्टिक को श्रेड करने की छमता रखता है।

यह भी पढ़ें:-नौकरी छोड़ शुरु किया पुरानी जींस से ईको-फ्रेंडली प्रोडक्ट बनाना, आज सालाना डेढ़ करोड़ की कमाई कर रहे

अब प्लास्टिक को वाशिंग कन्वेयर पर डाला जाता है जो इसे वश करके वाशिंग मशीन की ओर ट्रांसफर कर देते हैं। इसके जरिए किसी भी गंदे प्लास्टिक को साफ किया जा सकता है। जानकारों के अनुसार इस मशीन के जरिए केवल 1 घंटे में 100 किलो से ज्यादा प्लास्टिक को साफ किया जा सकता है। भींगे हुए प्लास्टिक को सुखाने के लिए उसे ड्राइयर मशीन में डाला जाता है। मशीन के जरिए कुछ ही मिनटों में सारी प्लास्टिक ड्राई होकर बाहर निकल जाते हैं। अब इस प्लास्टिक को एगलो मार्टिन मशीन में डाला जाता है, जिससे प्लास्टिक के टुकड़ों का साइज और छोटा हो जाता है और वह पूरी तरह ड्राई हो जाते हैं। – Easiest way to recycle plastic waste.

वीडियो देखें:-👇👇

अब यह प्लास्टिक रीसाइकलिंग मशीन में जाने के लिए पूरी तरह तैयार हो चुका है। प्लास्टिक रीसाइकलिंग मशीन के उपर फाइन शेडेड प्लास्टिक को डालते हैं, जो इन्हें हीटिंग बैरल के ओर भेजता हैं। अब यहां से पिघलता हुआ प्लास्टिक एक पाइप के जरिए बाहर आता है। उस समय यह बहुत ज्यादा गर्म रहता है इसलिए इसे ठंडा करने के लिए वाटर टैंक में डाला जाता है और अब इसे कटक में डाला जाता है, जिससे प्लास्टिक कट जाती है। अब यह प्लास्टिक ग्रेन्यूल्स मार्केट में जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। अब इसे मशीन के जरिए नए-नए प्रॉडक्ट के रूप में डाला जाता है।

प्लास्टिक रीसाइकिल करने के लिए इन मशीनों की हैं जरूरत

अभिषेक कालिया (Abhishek kalia) बताते हैं कि उनके द्वारा तैयार किया गया प्रोडक्ट ना केवल देश में बल्कि दुनिया के कई देशों में जाता है। वह यह बिजनेस पिछले 30 सालों से कर रहे हैं। प्लास्टिक रीसाइकिल करने के लिए कुछ खास मशीनों की जरूरत है जैसे:-

यह भी पढ़ें:-इस खास और सस्ती मशीन से पेपर कप व प्लेट बनाकर रोज कमाएं हजारों रूपए: Startup Business

  • डस्ट मशीन
  • प्लास्टिक स्क्रैप ग्राइंडर
  • वॉशिंग मशीन
  • कन्वेयर मशीन
  • फिल्म ड्रायर
  • एगलॉमरेटर मशीन
  • प्लास्टिक रीसाइक्लिंग मशीन

प्लास्टिक रीसाइकलिंग का बिजनेस 50 लाख रूपए से शुरु कर सकते हैं

अगर आप प्लास्टिक रीसाइकलिंग के बिजनेस में दिलचस्पी रखते हैं, तो बता दें कि इसे शुरू करने में केवल मशीन की कीमत करीब 9 लाख 50 हजार के करीब है। साथ ही इस बिजनेस शुरू करने के लिए करीब 1000 स्क्वायर फुट जगह की जरूरत है। अगर वर्कर की बात करें तो इस पूरे बिजनेस को चलाने में आपको करीब 10 से 12 लोगों की जरूरत है। जानकारों के अनुसार कुल मिलाकर आपको तकरीबन प्लास्टिक रीसाइकलिंग का बिजनेस 50 लाख रूपए से शुरु कर सकते हैं।

प्लास्टिक रीसाइकिल के बिजनेस के लिए अगर आप पूरी तरह तैयार हैं तो आप इंस्टीट्यूट फॉर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट (Institute for Industrial Development) की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आप 7607655555, 7408733333 पर कॉल या support@iid.org.in पर मेल करके इस बिजनेस से जुड़ी पूरी जानकारी ले सकते हैं। – Easiest way to recycle plastic waste.

Exit mobile version