Home Inviduals

नेचुरल आइसक्रीम: फलों से आइसक्रीम बनाने का काम शुरू किए और 3000 करोड़ की कम्पनी खड़ी हो गई

आइसक्रीम (Ice cream) एक ऐसा डिश है, जो हर किसी का चहेता है। सर्दी की तुलना में गर्मी में आइसक्रीम की मांग बहुत ज्यादा हो जाती है। हमारे देश में आइसक्रीम की बहुत सी कंपनी है। परंतु आज हम एक ऐसी आइसक्रीम कंपनी की बात करेंगे जिसने 100 रुपये से शुरूआत कर आज 3000 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है।

रघुनंदन एस कामथ (Raghunandan S Kamath)

रघुनंदन एस कामथ प्रसिद्ध आइसक्रीम कंपनी नेचुरल आइसक्रीम (Natural Icecream) के निर्माता हैं। रघुनंदन का जन्म कर्नाटक ( karnatak) के पुत्तुर तालुका में मुलकी नामक एक छोटे से गाँव में हुआ। रघुनंदन के पिता पेड़ और फल बेचने का काम करते थे। जो बहुत मुश्किल से 100 रुपये प्रति माह की कमाई कर पाते थे। रघुनंदन सात भाई-बहन थे। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी। यहाँ तक कि उनका पेट-पालन भी बहुत मुश्किल हो गया था।

making natural ice cream

रघुनंदन काम करने के लिए मुंबई गए

15 वर्ष की उम्र में रघुनंदन काम करने के लिए मुंबई (Mumbai) चले गए। उन्होंने अपने एक रिश्तेदार के भोजनालय में काम करने शुरू कर दिया। जुहू के एक 12×12 फुट के कमरे में उन्होंने अपनी रात बितानी शुरू कर दी। रघुनंदन बताते हैं कि कम जगह होने की वजह से उन्हें खाट के नीचे सोना पड़ता था।

यह भी पढ़ें :- कभी खुद के बच्चे को पिलाने के लिए दूध के पैसे नही थे, अब फ़ूड ट्रक से लाखों रुपये महीने में कमा रही हैं

रघुनंदन ने कारोबार करने का फैसला किया

रघुनंदन ने इससे बाहर निकलने के लिए कारोबार का मार्ग हीं चुना। इसी उद्देश्य से आगे बढ़ते हुए उन्होंने अपना काम जारी रखा और अपने आस-पास कारोबार की संभावनाओं को भी तलाशने शुरू कर दिए। रघुनाथन का परिवार पहले से हीं फल का कारोबार करते थे, तो इन्होंने फल से संबंधित कारोबार पर ज्यादा फोकस किया।

रघुनंदन ने फल से हीं आइसक्रीम बनाने का फैसला किया

रघुनंदन बताते हैं कि एक बार वो आइसक्रीम की दुकान से गुजर रहे थे तो उन्हे आइडिया आया कि यदि आइसक्रीम में फलों का स्वाद हो सकता है, तो इसके बजाय वास्तविक फल से ही आइसक्रीम क्यों नहीं बनाया जा सकता? उन्हें इस कारोबार के बारे में विस्तार से पता नहीं होने के बावजूद भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

रघुनंदन ने 10 स्वाद वाली आइसक्रीम के साथ की शुरुआत

साल 1984 में रघुनंदन अपनी खुद की सेविंग्स से मुंबई में चार कर्मचारी की मदद से स्ट्रॉबेरी, आम और सेब जैसे स्वाद वाली 10 आइसक्रीम के साथ अपनी कम्पनी की शुरुआत की। रघुनंदन द्वारा बनाए गए आइसक्रीम को लोगों ने बहुत पसंद किया। उसके बाद उनकी कंपनी ने नए प्राकृतिक फलों जैसे लीची और आम सहित 150 से ज्यादा स्वादों वाली आइसक्रीम बनाई।

नेचुरल आइसक्रीम का भारत में कुल 125 स्टोर है

भारत में कुल उनका 125 स्टोर है जिनमें 5 स्टोर सीधे नियंत्रण के साथ है और शेष फ्रेंचाइज्ड के रूप में। देश के हर राज्यों में प्रसिद्ध आइसक्रीम कंपनी का वैल्यूएशन 3,000 करोड़ के पार है। एक छोटे से दुकान से इतनी बड़ी कंपनी बनाने के पीछे रघुनंदन का कठिन परिश्रम है।

The Logically रघुनंदन एस कामथ जी के कठिन परिश्रम की तारीफ करता है और उन्हें उनकी कामयाबी के लिए बधाई देता है।

बिहार के ग्रामीण परिवेश से निकलकर शहर की भागदौड़ के साथ तालमेल बनाने के साथ ही प्रियंका सकारात्मक पत्रकारिता में अपनी हाथ आजमा रही हैं। ह्यूमन स्टोरीज़, पर्यावरण, शिक्षा जैसे अनेकों मुद्दों पर लेख के माध्यम से प्रियंका अपने विचार प्रकट करती हैं !

1 COMMENT

Comments are closed.

Exit mobile version