Sunday, December 10, 2023

जिस नाम से लोगों ने ताने दिए उसी को बना दिया ब्रांड, देश के साथ विदेशों में भी होती है सप्लाई

आज भले ही हमारा देश कितना भी तरक्की क्यों ना कर ले लेकिन आज भी हमारे यहां जातिवाद का बोलबाला है। आज हम आपको एक ऐसे युवा के विषय में बताएंगे जिन्होंने अपने जातिवाद को लेकर बहुत ताने सुने। उन्होंने अपने इस ताने को ब्रांड का नाम दिया और आज उनके ब्रांड को हर कोई जानता है।

आईए जानते हैं उनके विषय में विस्तार से…..

वह युवा हैं सुधीर राजभर (Sudhir Rajbhar) जिन्होंने अपने जाति को लेकर काफी तकलीफ़दायी बातें सुनी। उन्हें लोग उनके जाति से ही सम्बोधित करते थे। उन पर तंज कसते थे। समय बदलता गया और उन्होंने अपने इसी तंज को सम्मानित में परिवर्तित कर दिया। आज उनके नाम का ब्रांड सिर्फ देश ही नहीं विदेशों में भी काफी प्रचलित है। उनके ब्रांड का नाम CHAMAR है। -CHAMAR Brand

CHAMAR ब्रांड के प्रोडक्ट ईको फ्रेंडली तथा हैंडमेड होते हैं। ये बैग एवं बेल्ट का निर्माण करते हैं जिसकी क्वालिटी बेस्ट होने कारण मार्केट में इसका खूब डिमांड रहता है। उनके उत्पाद हमारे देश के मार्केट के अतिरिक्त विदेशों के मार्केट में भी अपना बर्चस्व कायम किए हुए है। -CHAMAR Brand

यह भी पढ़ें:- वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ने बंजर जमीन को मिनी फॉरेस्ट में किया तब्दील, मौजूद हैं 60 अलग-अलग प्रजातियों के 800 पेड़

लोग देते ताना

उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के जौनपुर से नाता रखने वाले सुधीर अपने गांव बहुत कम जाते थे। उनका जन्म भले ही उत्तरप्रदेश में हुआ लेकिन वह पले-बढ़े मुंबई में। उन्होंने प्राम्भिक शिक्षा सम्पन्न करने के उपरांत ड्राइंग तथा पेंटिंग से बैचलर डिग्री प्राप्त की। वह जब भी अपने गांव जाते यहां उन्हें चमार से सम्बोधित कर चिढ़ाया जाता। उन्हें थोड़ी तकलीफ़ होती जिससे उन्होंने ये तय कर लिया कि वह इसे एक ब्रांड बनाएंगे। -CHAMAR Brand

ऐसे हुई शुरुआत

जब वह अपने गांव आए और ये सारी बातें सुनी तो वह अब मुम्बई के लिए रवाना नहीं हुए। उन्होंने धरावी में अपना एक।स्टूडियो खोला जिसका नाम चमार स्टूडियो रखा। जिसके तहत बहुत से लोगों को रोजगार दिया। वह प्राम्भिक दौर में कपड़े का बैग बनाते। लेकिन उन्होंने ये तय किया कि वह लोगों को ये बतायेंगे की चमार कोई जाती नहीं बल्कि ये एक कार्य है।

एक छोटे स्तर पर शुरू हुआ ये कार्य आज बड़ा रूप ले चुका है। आज उनके कई ऐसे शोरुम है। उनके प्रोडक्ट सिर्फ ऑफलाइन ही नहीं ऑनलाइन भी मौजूद हैं। जिस जाति को लेकर लोग उन्हें चिढ़ाते थे आज वही उनका पहचान बना हुआ है। -CHAMAR Brand

देश ही नहीं विदेशों में है डिमांड

आज उनके प्रोडक्ट सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि दिल्ली के अतिरिक्त कई राज्यो में निर्यात के लिए जाता है। देश के अतिरिक्त प्रोडक्ट अमेरिका, जापान तथा जर्मनी में भी भेजे जाते हैं। बहुत जल्द इसको स्टोर भी रूप मिलने वाला है। उन्होंने CHAMAR HAVELI नामक प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया है। जिसके लिए उन्होंने लगभग 300 पुरानी हवेली खरीदी। हलांकि इसका मरम्मत जारी है। -CHAMAR Brand