Tuesday, December 12, 2023

Yamashita Spinach: ये है दुनिया का सबसे महंगा साग, 1 किलोग्राम की कीमत 3 हजार रुपये है

हमारे भारत देश में साग को बहुत चाव से खाया जाता है और सर्दियों के मौसम में साग को सुपरफूड माना जाता है। साग कई प्रकार के होते हैं जैसे पालक, बथुआ, चना, सरसों आदि और इनका इस्तेमाल अलग-अलग प्रकार के भारतीय व्यजनों को बनाने में किया जाता है। बाजार में साग की कीमत 20 रुपये से 200 रुपये तक रहती है ऐसे में यदि आपसे कहा जाए कि एक साग ऐसा भी है जिसकी कीमत 3 हजार रुपये है तो शायद यकीन न हो। लेकिन यह सच है।

जी हाँ, विश्व में साग की एक ऐसी वेरायटी मौजुद है जिसकी कीमत अन्य सागों की तुलना में कई गुणा अधिक है। इतना ही नहीं इस साग को विश्व का सबसे महंगा साग का दर्जा भी दिया जा चुका है। इसी कड़ी में चलिए जानते हैं दुनिया का सबसे महंगा साग (World’s Most Expansive Spinach) के बारें में-

दुनिया का सबसे महंगा साग

हम बात कर रहे हैं यामाशिता स्पिनैच (Yamashita Spinach) की, जिसकी कीमत Nytimes एन्ड फूड रिपब्लिक की रिपोर्ट के अनुसार, 26 से 28 पाउंड प्रति किलो है। वहीं भारतीय करेंसी के अनुसार इस साग के एक किलोंग्राम की कीमत 2700 से 3000 रुपए तक है। इसे दुनिया का सबसे महंगा साग (World’s Most Expensive Spinach) जाता है।

कैसे शुरु हुई इस साग की खेती?

दुनिया का सबसे महंगा साग की खेती के लिए टोक्यो के मूल निवासी आसफुमी यामाशिता (Asafumi Yamashita) को जाना जाता है जो पेरिस से 30 किमी दूर रहते हैं। बॉक्सिंग और गोल्फ में रुचि रखने वाले आसफुमी 1975 में 22 वर्ष की उम्र में टोक्यो से पेरिस आए थे। वहां उन्होंने देखा कि जापानी बोनसाई की खेती में संभावनाएं हैं। इस सोच के साथ वह पेरिस से जापान चले गए लेकिन वे पेरिस में ही इसकी खेती करना चाहते थे इसलिए वे वापस पेरिस लौट आए।

यह भी पढ़ें:- महंगाई के इस दौर में बंगाल की एक दादी मात्र 2.50 रूपये में बेचती हैं समोसा, दिल छू जाएगी कहानी

500 डॉलर निवेश करके शुरु किया था बिजनेस

पेरिस लौटकर आसफुमी ने साल 1989 में 500 डॉलर का निवेश करके बोनसाई बिजनेस की नींव रखी। बोनसाई के लिए बीज खरीदने के बाद उन्होंने सबसे पहले जापानी सब्जियों की खेती शुरु की जिसमें जापानी सरसों का साग, कोमात्सुना और हत्सुका डाईकॉन शामिल है। उसी दौरान उन्होंने साग के एक नए किस्म की खेती शुरु की और उसका नाम यामाशिता स्पिनैच रखा।

आसफुमी यामाशिता (Asafumi Yamashita) द्वारा उगाए गए नए किस्म के साग यामाशिता स्पिनैच (Yamashita Spinach) को दुनिया के सबसे महंगे साग (World’s Most Expansive Spinach) सूची में रखा गया है। सभी जगह यह उप्लब्ध नहीं होने के कारण इसे कुछ गिने-चुने रेस्टोरेंटो में भी बेचा जाता है। इतना ही विश्व के अन्य देशों में भी इसकी सप्लाई नहीं होती है।

बेहद फायदेंमंद है दुनिया का सबसे महंगा साग

विश्व का सबसे महंगा साग यामाशिता स्पिनैच में अन्य सागो की तुलना में बहुत अधिक विटामिन्स और एंटी ऑक्सिडेंट पाया जाता है। इसलिए यह स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। इस साग का सेवन करने से लोगों में क्रोनिक नामक बीमारियों से रक्षा होती है साथ ही यह दिमाग, हृदय और आंखों के लिए भी बेहद लाभदायक माना जाता है। इसकी गुणवत्ता ही इसे दुनिया का सबसे महंगा साग बनाती है।