Wednesday, December 13, 2023

नवंबर माह में करें इन 5 फसलों की बुआई, होगी बंपर पैदावार

अगर हम रबी फसल के बुआई की बात करें तो ये हमारे देश में नवम्बर माह से इसकी बुआई शुरू होती है। वहीं ये फरवरी से मार्च माह तक कटाई के लिए तैयार हो जाते हैं। अगर आप भी एक कृषक हैं और ये चाहते हैं कि रबी फसल में किन पौधों को उगाएं तो इस लेख पर बने रहें। इस लेख द्वारा हम आपको ये जानकारी देंगे कि आप नवम्बर माह में किस फसल के उत्पाद से अच्छा लाभ कमा सकते हैं।

गेंहू

गेंहू में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है और यह एक मोटी फसल है। हमारे देश के उत्तर प्रदेश, हरियाणा तथा पंजाब आदि राज्यो में ज्यादा होती है। आप गेंहू की बुआई नवम्बर में कर सकते हैं। बुआई के लिए आप उन्नत किस्म के बीज का चयन करें तो उत्पादन अधिक होगा। गेंहू के किस्मों में पूसा यशस्वी, डीडीडब्ल्यू 47 तथा करण वंदना आदि है। इसके बेहतर उत्पादन हेतु दोमट मिट्टी का चयन करना उचित होता है।

Wheat

गेंहू के बीज की बुआई से पूर्व आप मिट्टी, बीज तथा उर्वरक हर चीज़ को अच्छी तरह संग्रहित कर लें। साथ ही बीज का निरीक्षण कर लें कि ये कहीं खराब तो नही। बुआई के बाद पौधों निराई-गुड़ाई, सिंचाई तथा उर्वरक का ध्यान रखना होगा। मात्र 3-4 सिंचाई के बाद आपका गेंहू तैयार हो जाएगा।

यह भी पढ़ें:-ठंड के मौसम में फूलों से सजाना है गार्डेन तो अभी लगा दें इन फूलों के पौधे

चना

चना की गणना रबी फसल के महत्वपूर्ण दलहनी फसलों में होती है। इसमें प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, लोहा, राइबोफ्लेविन तथा नियासिन पाए जाते हैं। चना की बुआई हमारे देश में राजस्थान महाराष्ट्र तथा कर्नाटक आदि राज्यो में होती है। इसके लिए दोमट मिट्टी की आवश्यक्ता होती है। आपको इस बात का ध्यान रखना है कि जिस खेत में चने की बुआई कर रहे है, वह एरिया जल निकासी हो। कीटों से बचाव हेतु आपको समय समय पर कीटनाशक का छिड़काव करते रहना चाहिए। साथ ही खेतो में निराई-गुड़ाई भी करना उचित होता है।

Gram Cultivation

सरसो

तिलहन फसल माने जाने वाला सरसो हर घर मे किचन के लिए आवश्यक है। सरसों की खेती हमारे देश के उत्तरप्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र तथा राजस्थान में होती है। आप इसकी खेती सिंचित तथा असीम जीत दोनों तरीकों से कर सकते हैं। सरसों की खेती के अनेकों फायदे हैं इसके खली तथा पत्तों का उपयोग पशुओं के चारे के लिए किया जाता है। इसकी खेती दोमट मिट्टी में उचित होती है। इसकी बुआई के लगभग 25 दिनों के बाद इसकी पहली सिंचाई होती है मात्र दो से तीन सिचाई के बाद आप का पौधा तैयार हो जाता। आगे आपको निराई-गुड़ाई तथा उर्वरक का भी ध्यान रखना पड़ता है।

mustard cultivation

आलू

आलू एक ऐसा फसल है जो सब्जियों का राजा माना जाता है।इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। ये हमारे देश में सबसे ज्यादा उत्पादित किया जाता है। आलू की बुआई अक्टूबर से नवम्बर महीने में होती है। इसके लिए समतल तथा मध्यम स्थान वाले जगह की आवश्यकता होती है। इसके लिए दोमट मिट्टी तथा बलुई मिट्टी उचित होता है। बुआई के बाद आपको इस बात का ध्यान रखना है कि यह क्षेत्र जल निकासी हो।

यह भी पढ़ें:-कहानी उन 36 मजदूरों की जो मजदूरी करने विदेश गए, और आज वहां सत्ता संभाल रहे हैं

Potato Farming

आप सही बीज चयन करके इसकी बुआई खेतों में कॉलम बनाकर कर सकते हैं। बुआई से पूर्व आपको अपने खेत को लगभग दो से तीन बार जुताई की आवश्यकता होगी। आगे खेतों में खरपतवार नाशक तथा उर्वरक का ध्यान रखें साथी सिंचाई भी आवश्यक है।

मटर

मटर का उपयोग कई तरह से किया जाता है। यह एक रबी फसल है। जिसमे विटामिन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट तथा प्रोटीन पॉय जाते हैं। इसकी बुआई अक्टूबर तथा नवम्बर के बीच होती है। इसकी बुआई के बाद 2 बार सिंचाई करें तब ये फल देने लगेगा। आगे आप खेतों में उर्वरक, खरपतवार नाशक तथा निराई-गुड़ाई करनी होगी।

Pea Farming