Sunday, December 10, 2023

खेत में थोड़ा सा अलग प्रयास किया और तैयार कर दी खीरे की उन्नत किस्म, आज लाखों की आमदनी

हमारे देश में लोगों का यह मानना है कि खेती हानि का व्यवसाय है। जिस कारण किसान आत्महत्या तक करने को मजबूर हो जाते हैं। हालांकि इस आधुनिक युग मे इतनी टेक्नोलॉजी डेवलप हो चुकी है कि खेती से किसान करोड़ों रुपये कमा रहे हैं। आज के इस लेख द्वारा हम आपको एक ऐसे किसान से मिलाएंगे जो खेती में सफलता प्राप्त कर लाखों रुपए लाभ अर्जित कर रहे हैं।

युवा किसान विनेश

वह युवा किसान हैं विनेश (Vinesh) जो राजस्थान (Rajasthan) से ताल्लुक रखते हैं। पहले वह प्राइवेट नौकरी कर आजीविका करते थे। वही आज खेती से लखपति बने हुए हैं। जब कोरोनकाल के दौरान जब जगह लॉकडाउन लगा तब उन्होंने नए प्रयोग किए और इस प्रयोग में वह सफल हुए। इस दौरान जब वह वर्क फ़ॉर होम जॉब कर रहे थे तब उन्होंने सोंचा क्यो ना खेती कर लूं। -Cumcumber Cultivation By Vinesh

यह भी पढ़ें:-78 वर्षीय किसान कङाके की ठंड में उगा रहे ऑर्गेनिक सेब, Apple Man के नाम से हो चुके हैं मशहूर

किया पॉलीहाउस का निर्माण

वह एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने प्रारंभिक दौर में खीरे की बुआई की और आगे पॉली हाउस का निर्माण किया। जिसके लिए उन्होंने इंटरनेट की मदद से सारी इंफॉर्मेशन को एकत्रित कर ली। अब उन्होंने 21 मई 2021 को 4000 वर्ग मीटर भूमि में 3 लाख रुपये लगाकर पॉली हाउस बनाया। इसमें उन्होंने कैप्टन स्टार प्रजाति के खीरे की बुआई कर रही हूं। -Cumcumber Cultivation By Vinesh

खेती से बदली तकदीर

जब नवम्बर का माह ख़त्म हुआ तो उन्होंने 70 टन खीरे का उत्पादन किया। जिसके उपज का सिलसिला जारी है। वर्ष 21 में पहला उत्पादन और वही वर्ष 22 उत्पादन चला। जिससे उन्हें 18 लाख की आमदनी हुई। जिसमें से कुल खर्चा निकालने के बाद भी वह कई लाख रुपए लाभ कमा पाए। उन्हें उम्मीद है कि अपनी इस खेती से 25 लाख रुपए कमा लेंगे। -Cumcumber Cultivation By Vinesh

यह भी पढ़ें:-रेगिस्तान में उगता है एक जादुई फल जिससे बनता है चिप्स और बायोफ्यूल

होता है पूरे साल उत्पादन

खीरे का उत्पादन पूरे वर्ष होता है क्योंकि इसका सेवन लोग हमेशा करते हैं हालांकि गर्मियों के मौसम में इसका सेवन अधिक होता है। उन्होंने अपने खेतों में पाउंड की व्यवस्था की है ताकि बारिश के पानी को इकट्ठा कर सिंचाई का काम किया जा सके। आज अगर वह प्राइवेट जॉब करते तो इसमें सफल नहीं होते और इतनी कमाई भी नहीं होती जितनी वह अपनी खेती से कर रहे हैं।
-Cumcumber Cultivation By Vinesh