Home Farming

जीरे की खेती से कर रहे 50 करोड़ का टर्नओवर, इस किसान से जानिए खेती का पूरा तरीका: उन्नत खेती

Yogesh Joshi cumin farming established Rapid organic Pvt Ltd

अगर आपके मन में ये प्रश्न उठते हैं कि क्या आप खेती से करोड़पति बन सकते हैं? तो इसका उत्तर है हां। आप अगर खेती में मेहनत कर सही फसल की बुआई करें तो आप करोड़पति बन सकते हैं। अगर आप ये सोंच रहे हैं कि ये सिर्फ कहानियों में होता है ना कि रियल लाइफ में तो आप गलत हैं। इसके विषय में अच्छी और अधिक जानकारी लेने के लिए आप करोड़पति किसान योगेश जोशी की कहानी पढ़ सकते हैं।

युवा किसान योगेश जोशी

आज के इस लेख द्वारा हम आपको योगेश जोशी (Yogesh Joshi) के विषय में विस्तृत जानकारी देंगे ताकि आप भी खेती में उस फसल की बुआई कर करोड़पति बन सकते हैं। योगेश जोशी (Yogesh Joshi) राजस्थान (Rajasthan) से ताल्लुक रखते हैं। जो खेती से हर वर्ष 50 करोड़ रुपए कमा रहे हैं। फसलों में अगर आप जीरा, धनिया, मेथी, सौंफ तथा कलौंजी की बुआई कर करोड़पति बन सकते हैं। राजस्थान के योगेश जोशी अपने खेतों में जीरे की बुआई किए हैं जिससे वह हर वर्ष 50 करोड़ रुपए कमाते हैं। वह 4 हज़ार एकड़ भूमि में खेती कर रहे हैं और उनके साथ 3 हज़ार किसान जुड़े हैं। -Cumin farming by Yogesh Joshi

यह भी पढ़ें:-बचपन में चली गई थी आंखों की रोशनी लेकिन नहीं मानी हार, परिवार का पेट भरने के लिए करते हैं खेती

शुरू किया खेती

योगेश का यह सपना था कि वह गवर्नमेंट जॉब करें इसीलिए उन्होंने एग्रीकल्चर से ग्रेजुएशन करने के उपरांत नौकरी ढूंढने शुरू कर दी। उन्होंने एग्रीकल्चर से डिप्लोमा की डिग्री हासिल की। वह चाहते थे खेती करें लेकिन डर के वजह से हर चीज़ रुका था। अब उन्होंने काफी रिसर्च किया और आगे जीरे की खेती करने का मन बनाया। यह एक ऐसा फसल है जो कभी भी बेचा जा सकता है। उन्होंने वर्ष 2009 में खेती का शुभारंभ किया। -Cumin farming by Yogesh Joshi

लिया ट्रेनिंग

उन्होंने प्रारंभिक दौर में मात्र 1 एकड़ जमीन पर जीरे की बुआई की जिसमें वह सफल हुए। जब उन्हें नुकसान हुआ तो उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों से सलाह ली। आगे उन्होंने इसके लिए ट्रेनिंग भी लिया और आगे चलकर वह खेती में अपार सफलता हासिल करने लगे। जीरे के साथ वह अन्य फसलों की बुआई कर अलग पैसा कमा रहे हैं। उन्होंने मार्केटिंग के लिए ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों की मदद ली। उनके जीरे सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी निर्यात के लिए जाते हैं। वह जीरे की बुआई के साथ-साथ इसकी सप्लाई भी किया करते हैं। -Cumin farming by Yogesh Joshi

यह भी पढ़ें:-63 देशों को पीछे छोड़ भारत की इस बेटी ने जीता मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब, 21 वर्षों के बाद देश को मिला क्राउन

करे ऑर्गेनिक फार्मिंग

उनका यह मानना है कि अगर आप ऑर्गेनिक खेती प्रारंभ करते हैं तो यह बेहतर करियर ऑप्शन है। हालांकि इस फील्ड में वर्क करने के दौरान आपको कुछ वर्ष लगाने की जरूरत है। अगर समय देने से कतराते हैं तो आप सफल नहीं होंगे और वही अगर आप समय दे देते हैं तो आगे इतने सफल बनेंगे की सब आपसे प्रेरणा लें। आज उनके समूह के लगभग 1000 किसान ऑर्गेनिक सर्टिफाइड हो चुके। –Cumin farming by Yogesh Joshi

Exit mobile version