Home Lifestyle

काश्मीर के इन 10 जगहों को देखने लाखों की संख्या में पर्यटक जाते हैं, गर्मी की छुट्टी बिताने के लिए जन्नत यहीं है

पृथ्वी का स्वर्ग कहा जाना वाला कश्मीर (Kashmir) अपनी खूबसूरती और आकर्षण के लिए पूरी दुनिया में विख्यात है। इसकी इस हसीन और खूबसूरत वादियों को देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं। कश्मीर की हसीन वादियां, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और यहां की झील लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

कश्मीर को पृथ्वी का स्वर्ग कहने के साथ-साथ हम इसे भारत का स्विट्जरलैंड भी कहते हैं। यह स्थान घूमने के साथ-साथ धार्मिक स्थलों के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां अमरनाथ, वैष्णो देवी जैसे तीर्थ स्थल हैं जिसे देखने के लिए लोग देश-विदेश से लाखों की संख्या में आते रहते हैं। कश्मीर मुख्यत: तीन क्षेत्रों में बटा हुआ है जो जम्मू, लद्दाख और कश्मीर है। कश्मीर की पहाड़ों पर सफेद बर्फ की चादर और यहां की हरियाली दिखने में काफी खूबसूरत लगती है। आज हम आपको कश्मीर के कुछ ऐसे स्थान और धार्मिक स्थान के बारे में बताएंगे जिसे आप वहां जाकर उन सभी स्थानों को घूमकर अपने इस ट्रिप को सफल बना सकते हैं। (Best Places to visit near Kashmir)

  1. माँ वैष्णो मंदिर (Maa Vaishno Mandir):-

मां वैष्णो देवी मंदिर कश्मीर में स्थित कटरा से 15 किलोमीटर दूर त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित है। माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए लगभग 13 किलोमीटर पैदल चलकर पहाड़ियों पर चढ़ना पड़ता है। मां वैष्णो देवी का मंदिर काफी लोकप्रिय है। इस मंदिर को दर्शन करने के लिए देश-विदेश से लाखों की मात्रा में तीर्थयात्री आते हैं और माता का दर्शन करके अपनी कष्ट का निवारण करते हैं।

मां वैष्णो देवी की यह भूमि काफी पवित्र और खूबसूरत है। इस मंदिर के आस-पास और भी कई मंदिर स्थित है जिसे आप घूम कर के और उस मंदिर में जाकर अपनी मनोकामना पूर्ण कर सकते हैं। माता के दरबार से जो मांगना चाहते हैं, आप जरुर मांग सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि मां के दरबार से आज तक कोई खाली हाथ नहीं लौटा है। मां वैष्णो देवी लोगों के हर समस्या का निवारण करती हैं।

मंदिर के ठीक बगल में एक सिंहाड़ बाबा का मंदिर है जिसके पास एक झरना है जो लगभग 20 मीटर ऊंचा है जो यहां की खूबसूरती को काफी बढा देता है। अगर आप गर्मियों की छुट्टी में कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप माता का दर्शन जरुर करें और अपनी हर मनोकामना पूरी करें। इसके साथ-साथ यहां के खूबसूरती और हसीन वादियों का आनंद अवश्य उठाएं।

Vaishnidewi mandir most famous tenmple of india
माँ वैष्णो देवी मंदिर
  1. अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra):-

अमरनाथ कश्मीर के श्रीनगर शहर से 141 किलोमीटर दूर 3888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां भगवान शिव शंकर जी का बर्फ से बना शिवलिंग स्थित है। यह अमरनाथ गुफा हिंदू धर्म के सबसे पवित्र स्थान है। कहा जाता है कि भगवान शिव जी ने माता पार्वती को परम पवित्र कथा इसी अमरनाथ गुफा में सुनाए थे। भगवान शिव की यह परम पवित्र कथा जिसे सुनने से अमर की प्राप्ति होती है।

अमरनाथ यात्रा करने के लिए आपको अपने शरीर से काफी फिट होना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि अमरनाथ की यह यात्रा काफी कठिन यात्रा होती है। भगवान शिव के इस बर्फानी शिवलिंग को हिमानी शिवलिंग भी कहा जाता है। भगवान शिव का यह बर्फ से बना शिवलिंग काफी ठोस शिवलिंग है। इस शिवलिंग की खास बात यह है कि जब चंद्रमा बढता और घटता है तो इस चंद्रमा के बढ़ने और घटाने से भगवान शिव का यह बर्फानी शिवलिंग भी बढ़ता और घटा है।

अमरनाथ

हर वर्ष अमरनाथ यात्रा करने के लिए लोग लाखों की संख्या में आते रहते हैं। भगवान शिव की इस अमरनाथ बर्फानी शिवलिंग का दर्शन करने से सभी पापों से छुटकारा मिल जाता है और इनके दर्शन करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस कठिन यात्रा में काफी थक जाने की वजह से लोग यहां के सौंदर्य प्राकर्तिक और यहां की खूबसूरती को देखकर उनकी सभी थकान मिट जाती है। अमरनाथ की खूबसूरती लोगों को काफी आकर्षित करती है। अगर आप कश्मीर टूर का प्लान कर रहे हैं तो आप एक बार अमरनाथ यात्रा करके यहां के बर्फानी शिवलिंग का दर्शन जरुर करें और भगवान शिव से अपनी हर मनोकामना को पूर्ण करने का आशीर्वाद मांगें। इसके साथ-साथ यहां की सौंदर्यता को और यहां के शुद्ध वातावरण हरियाली का भरपूर आनंद उठा सकते हैं।
(Best Places to visit near Kashmir)

अमरनाथ गुफा
  1. जम्मू (Jammu):-

जम्मू को दुग्गरदेश के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि जम्मू शहर की स्थापना आठवी सदी में राजा लोचन ने किया था। जम्मू में ही माता वैष्णो देवी का मंदिर है जिसे देखने के लिए लाखों की मात्रा में भक्त आते रहते हैं। जम्मू में धार्मिक स्थानों के साथ-साथ और भी कई जगह हैं जिसे घूमकर के काफी आनंद उठा सकते हैं। चारों तरफ पहाड़ियों से घिरा और चारों ओर हरियाली की वजह से जम्मू देखने में काफी खूबसूरत लगती है।

वैष्णो देवी मंदिर

जम्मू की हरियाली, ऊंचे-ऊंचे पहाड़, नदी, जंगल और यहां का शुद्ध वातावरण यह सभी चीजें लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। जम्मू में डोगरा आर्ट म्यूजियम, बाग ए बहू, बाहु फोर्ट, मांडा चिड़ियाघर, अमर महल पैलेस जैसे और भी खूबसूरत जगहें हैं जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। अगर आप गर्मियों की छुट्टी का प्लान बना रहे हैं तो आप जम्मू के इन सभी जगहों के खूबसूरत है नजरों का आनंद उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें :- बिहार के वह 12 जगहें जो भारत की पुरानी संस्कृति और पहचान के सबूत हैं, बिहार देखना है तो इन्हें जरूर देखें

  1. लेह लद्दाख (Leh Ladakh):-

कश्मीर का सबसे ही खूबसूरत जगह लेह-लद्दाख को कहा जाता है। यह जगह देखने में काफी खूबसूरत और हसीन है। यहां ज्यादातर लोग गर्मियों के दिनों में आना पसंद करते हैं। लेह-लद्दाख को छोटा तिब्बत के नाम से भी जाना जाता है। लेह लद्दाख झीलों नदियों ऊंचे ऊंचे पहाड़ों धार्मिक स्थल बौद्ध मठ से घिरा हुआ है। इस जगह का प्राकृतिक सौंदर्य और वातावरण काफी खूबसूरत होती है ज्यादातर यहां जिनकी नई-नई शादियां हुई है या फिर लवर के लिए काफी खास जगह है।

लेह-लद्दाख में काफी सारी जगह हैं, खारदुंग ला पास, मोरीरी झील, डिस्टिक मॉनेस्ट्री, कारगिल, शांति स्तूप, मैग्नेटिक फील्ड, कार झील, हंडर, पैंगोंग झील जैसे और भी कई अन्य स्थान है जिसे आप घूमकर यहां के शुद्ध वातावरण और ठंडी हवा का आनंद भी उठा सकते हैं।

लेह-लद्दाख की खूबसूरती को देखने के लिए देश-विदेश से हजारों की संख्या में लोग आते हैं और यहां के खूबसूरती और रंग-बिरंगे नजरों का भरपूर आनंद उठाते हैं। अगर आप गर्मियों की छुट्टी में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप लेह-लद्दाख का दौरा एक बार अवश्य करें और यहां की खूबसूरती और ठंडे वातावरण का भरपूर आनंद उठा सकते हैं।

  1. पुलवामा (Pulwama):-

पुलवामा कश्मीर के श्रीनगर जिले में बसा एक छोटा सा शहर है। परंतु यह छोटा शहर काफी खूबसूरत और हसीन है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता को देखकर लोग जन्नत जैसा महसूस करते हैं। पुलवामा में चावल की सबसे अधिक उत्पादन होने की वजह से इसे राइस बाउल ऑफ काश्मीर के नाम से जाना जाता है। इसके साथ-साथ पहले पुलवामा को पुलगाम और पनवंगम के नाम से भी जाना जाता था। पुलवामा के घाटी में सेब के बगीचे और झरने जैसे खूबसूरत नजारे लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। (Best Places to visit near Kashmir)

पुलवामा में घूमने के लिए जामा मस्जिद शोपिया, तरस और मानसर झील, आवंतिश्वर मंदिर, पायेर झील, मुगल रोड, अरहबल झरना, कौसरनाग झील जैसे और भी कई अन्य पर्यटन स्थल है जहां आप घूमकर यहां के रंगीन वातावरण और खूबसूरती का भरपूर आनंद ले सकते हैं। पुलवामा में घुड़सवारी और ट्रेकिंग स्किंग काफी फेमस है। यह जगह फोटोग्राफी के लिए काफी सुंदर है। यहां की खूबसूरती को आप अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं अगर आप कश्मीर आने का प्लान बना रहे हैं तो आप इस पुलवामा के रंगीन और खूबसूरत नजरों का दौरा कर सकते हैं और यहां आकर भरपूर आनंद उठा सकते हैं।

  1. पटनीटॉप (Patnitop):-

पटनीटॉप कश्मीर के उधमपुर में स्थित एक बहुत ही खूबसूरत और आकर्षक हिल रिसॉर्ट है। यह जगह बर्फ की चादर से ढकी रहती है जिसका नजारा काफी खूबसूरत होता है। पटनीटॉप का प्राचीन नाम “पाटन दा तालाब” था। इस पाटन दा तालाब का अर्थ राजकुमारी का तालाब से है। पटनीटॉप को राजकुमारी का तालाब नाम इसलिए पड़ा कि प्राचीन काल में राजकुमारी इसी तलाब में नहाया करती थी जिसकी वजह से इस जगह का नाम राजकुमारी का तालाब यानी पटनीटॉप पढ़ गया। ऐसा माना जाता है कि पटनीटॉप जगह के झरनों में नहाने से शरीर के कई बीमारी दूर हो जाती है। यहां की खूबसूरत हरियाली और हसीन वादियां पहाड़ जंगल तथा यहां का काफी शांत वातावरण जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

पटनीटॉप मैं आप ट्रेकिंग और स्कीइंग का भरपूर आनंद उठा सकते हैं इसके साथ-साथ यहां पर 17 किलोमीटर पैराग्लाइडिंग बेस भी उपलब्ध है। यह दांपत्य लोगों के लिए तथा लवर्स के लिए घूमने का बेस्ट जगह है। पटनीटॉप में घूमने के लिए कुद पार्क, नाग मंदिर, माधटोप, बिल्लू की पौड़ी, शिव घर, नाथ टॉप हिल्स जैसे और भी कई स्थान हैं जिसे आप घूम कर यहां का भरपूर आनंद ले सकते हैं। अगर आप कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप पटनीटॉप जगहों का एक बार भ्रमण जरुर करें और यहां की खूबसूरत वादियों और यहां के झीलों का आनंद उठा सकते हैं।

  1. गुलमर्ग (Gulmarg):-

कश्मीर के बारामुला जिले में स्थित गुलमर्ग काफी सुंदर और आकर्षित हिल स्टेशनों में से एक है। गुलमर्ग खास करके कपल्स के लिए एक बेहतरीन जगह मानी जाती है। यह जगह सफेद बर्फ के चारों से ढकी हुई और हिमालय के पर्वत के साथ-साथ हरे-हरे घास, रंग-बिरंगे फूल, घाटियां, गहरी खाई और सदाबहार वनों से घिरा हुआ है। गुलमर्ग की सभी चीजें काफी सुंदर और सौंदर्य से भरा है जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। कहां जाता है कि गुलमर्ग का प्राचीन नाम गौरीमर्ग था परंतु बाद में इसे गुलमर्ग के नाम से प्रसिद्ध कर दिया गया।

प्राचीन काल में गुलमर्ग कश्मीर के सम्राट जहांगीर का काफी खूबसूरत और हसीन जगह था। जो सम्राट जहांगीर यहां 21 अलग-अलग तरह के फूलों को एकत्रित करता था जो काफी दिखने में काफी खूबसूरत होती थी अगर आप गुलमर्ग की यात्रा कर रहे हैं तो आप यहां के खूबसूरत जगह गोल्फ कोर्स, बाबा रेशी की दरगाह, निंगली नल्लाह, सूर्य दर्शन अस्थल, गोंडोला की सवारी, अल्पाथर झील, तंगमर्ग जैसे और भी कई खूबसूरत जगह हैं जिसे घूमकर आप भरपूर आनंद ले सकते हैं गुलमर्ग की स्किंग एक्टिविटी और गंडोला यहां काफी प्रसिद्ध मानी जाती है। इसके साथ-साथ गुलमर्ग की बायोस्फीयर रिजर्व, स्ट्राबेरी फील्ड और अपहरवत पिक गुलमर्ग का बेहद आकर्षण का केंद्र माना जाता है। अगर आप काश्मीर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप गुलमर्ग की खूबसूरती और यहां के बेहतरीन वादियों का भरपूर आनंद ले सकते हैं।

  1. डल झील (Dal Lake):-

कश्मीर के कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के मैक्लोडगंज नदी रोड के तोता रानी गांव से 11 किलोमीटर दूर पर यह डल झील स्थित है। डल झील के चारों तरफ हरे-भरे पेड़-पौधे लगे हुए हैं जो इसकी सुंदरता को काफी बढ़ा देती है। यह डल झील लगभग 10 हजार वर्ग मीटर में फैला हुआ है तथा इस झील के पास भगवान शिव शंकर जी का एक प्रसिद्ध मंदिर है। भगवान शिव का यह मंदिर लगभग 200 साल पुराना है। कहा जाता है कि दुर्वास नामक ऋषि ने इसी डल झील के किनारे भगवान शिव की उपासना की थी जिसकी वजह से भगवान शिव का यह पवित्र स्थान आज भी स्थित है। (Best Places to visit near Kashmir)

इस डल झील में अगर आप नौका का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको यहां पर आसानी से किराए पर नौका मिल जाती है जिससे आप इस नौका पर बैठकर डल झील का भरपूर आनंद ले सकते हैं। इस खूबसूरत नजारा और डल झील का आनंद उठाने के लिए हजारों की संख्या में लोग देश-विदेश से आते रहते हैं। इस डल झील को हिंदी फिल्म में भी काफी बार दिखाया गया है। अगर आप कश्मीर जैसे खूबसूरती का भरपूर आनंद लेना चाहते हैं तो आप डल झील का आनंद उठा सकते हैं इसके साथ-साथ यहां के खूबसूरती को भी निखार सकते हैं।

  1. पहलगाम (Pahalgam):-

कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित पहलगाम पर्यटकों के लिए काफी सुंदर और आकर्षित स्थानों में से एक है। यह पहलगाम अमरनाथ यात्रा से जुड़ा हुआ है। पहलगाम लीद्दर और हिम नदी के बीचों बीच बसा हुआ एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। पहलगाम कश्मीर के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। पहलगांव लीद्दर झील में रिवर राफ्टिंग, गोल्फिंग और यहां के पारंपरिक वस्तुओं को काफी प्रसिद्ध माना जाता है जिससे यहां आने वाले पर्यटक यहां के पारंपरिक वस्तुओं को खरीदते हैं।

पहलगाम का ममलेश्वर मंदिर और शेषनाग झील काफी प्रमुख और आकर्षण का केंद्र है। इसके साथ-साथ पहलगाम शेषनाग और लीद्दर दो धारा से बहने वाली एक संगम पर स्थित है। पहलगाम में घूमने के लिए ममलेश्वर मंदिर, अरु वैली, चंदनवारी, बेताब घाटी, बर्फ महोत्सव, तुलियन झील, शेषनाग झील जैसे और भी कई अन्य खूबसूरत जगह है जिसे घूमकर के आप यहां के खूबसूरत वातावरण का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। अगर आप कश्मीर का दौरा करना पसंद करते हैं तो आप पहलगाम के इस खूबसूरती और हसीन नजरों का भरपूर आनंद उठा सकते हैं।

  1. सोनमर्ग (Sonmarg):-

सोनमर्ग कश्मीर के गंदरबल जिले में स्थित एक प्रसिद्ध और खूबसूरत हिल स्टेशन में से एक है। सोनमर्ग का अर्थ सोने का मैदान होता है। सोनमर्ग जगह कश्मीर में हिमालय की वादियों में बसा हुआ एक खूबसूरत और आकर्षक हिल स्टेशन है। इस हिल स्टेशन में आप स्कींग, हाउस राइडिंग, और स्लेड राइडिंग का भरपूर आनंद ले सकते हैं। सोनमर्ग बर्फ के सफेद चारों से ढका हुआ और इसके चारों तरफ पर्वतों के साफ-साफ हरे-भरे पेड़-पौध लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। सोनमर्ग का यह नजारा काफी देखने लायक होता है। सोनमर्ग के इन हसीन वादियों को तथा इसकी खूबसूरती को देखने के लिए हजारों की मात्रा में लोग आते हैं।

सोनमर्ग में घूमने के लिए जोजी ला पास, सोनमर्ग केसमार्ग, कृष्णासर झील, गडसर झील, थजीवास ग्लेशियर, विशनसर झील जैसे और भी कई खूबसूरत और हसीन स्थान है जिसे आप घूम कर के यहां का हसीन वादियों और खूबसूरती का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। अगर आप कश्मीर घूमने का प्लान तैयार कर रहे हैं तो आप सोनमर्ग के इन खूबसूरती का नजारा का आनंद जरुर उठाएं।

गर्मियों के छुट्टियों में आप घूमने का प्लान तैयार कर रहे हैं तो आप कश्मीर के इन सभी जगहों का घूमकर के यहां के ठंडे और शुद्ध वातावरण के साथ-साथ यहां की खूबसूरती और हसीन वादियों का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। कश्मीर के इन हसीन वादियों का आनंद एक बार अवश्य उठाएं।

Exit mobile version