Monday, December 11, 2023

कमेडियन से मुख्यमंत्री बनने का सफर, जानिए एक साधारण जिंदगी जीने वाले भागवंत मान मुख्यमंत्री कैसे बने

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने वाली है। राज्य में AAP को 117 विधानसभा सीटों में से 92 पर जीत मिली। इस तरह पहली बार AAP दिल्ली के बाहर किसी राज्य में सरकार बनाने जा रही है।

वहीं पंजाब में मिले चुनावी नतीजों से AAP पूरी तरह खुश नजर आ रही है और खुश भी क्यों न हो। पंजाब में भगवंत मान का ऐसा जादू चला कि 92 सीटों पर आपार जनसमर्थन मिला। इसी का नतीजा है कि भगवंत मान (Bhagwant Mann) को अब मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। क्योंकि AAP ने उन्हें सीएम चेहरे के रूप में आगे किया था पर क्या आपको पता है कि भगवंत मान एक कॉमेडियन रहे हैं। कॉमेडियन से उनका राजनीति तक का सफर उनके लिए बिल्कुल भी आसान नही था।

भगवंत मान का बचपन (Childhood of Bhagwant Mann)

एक कॉमेडियन के तौर पर अपना करियर शुरू करने वाले भगवंत मान अब पंजाब के मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर 1973 को पंजाब में संगरूर जिले में स्थित सतेज गाँव के सरकारी अध्यापक मोहिंदर सिंह के यहां हुआ था। बचपन से ही सोशल एक्टिविटीज में रूचि रखने वाले भगवंत मान ने प्रारंभिक शिक्षा चीमा गांव में स्थित गवर्नमेंट स्कूल से पूरी की थी।

Bhagwant mann life story

भगवंत का वैवाहिक जीवन (Marriage life of Bhagwant Mann)

भगवंत मान उच्च शिक्षा के लिए शहीद उधम सिंह महाविद्यालय चले गए। यहाँ उन्होंने वाणिज्य में स्नातक (B.Com) करने के लिए नामांकन लिया परन्तु पहले वर्ष में ही कॉलेज ड्रॉपआउट हो गए। आपको बता दे की भगवंत मान ने इंद्रप्रीत कौर से शादी की थी परन्तु यह विवाह ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया और 2015 में इस जोड़ी ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया। भगवंत मान के दो बच्चे भी है। जो अभी विदेश की नागरिकता ले चुके हैं।

भगवंत को एक्टिंग का शौक

बचपन से ही भगवंत मान को एक्टिंग का शौक रहा है। स्कूल के दिनों से ही उन्होंने इंटर-कॉलेज की अभिनय प्रतियोगिताओं और यूथ कॉमेडी फेस्टिवल में परफॉर्म करना शुरू कर दिया था। इन कार्यक्रमों में ये कॉमेडी और अभिनय कार्यक्रमों में भाग लेते थे जहाँ इनके अभिनय को खूब सराहा जाता था। उधम सिंह कॉलेज में एक कार्यक्रम में भाग लेते हुये इन्होने अपनी कलाकारी के लिए 2 स्वर्ण पदक भी जीते थे। भगवंत मान 2008 में स्टार वन TV पर प्रसारित होने वाले फेमस कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में भी हिस्सा ले चुके है। हास्य अभिनेता के साथ-साथ उन्होंने अभिनेता के रूप में फ़िल्म भी की।

यह भी पढ़ें :- Vasanti Akhani: ठेले पर समान बेचकर परिवार को पालती थी, 66 की उम्र में इंस्टाग्राम स्टार बन गई! आज 300K फॉलोवर हैं

राजनीतिक जीवन की शुरुआत (Bhagwant Mann Political career)

भगवंत मान ने राजनैतिक करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में पंजाब पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया से की थी। इस वर्ष उन्होने लेहरा निर्वाचन क्षेत्र से हाथ आजमाया जिनमे इन्हे शिकस्त मिली। इसके बाद वर्ष 2014 में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इसी वर्ष इन्होने आम आदमी पार्टी के टिकट पर संगरूर लोकसभा क्षेत्र से दावेदारी ठोकी और भारी मतों से जीत दर्ज की। इसके बाद 2017 के पंजाब विधानसभा चुनावो में इन्होने रवनीत सिंह बिट्टू और सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ जलालाबाद से दावेदारी ठोकी जहाँ इन्हे हार का सामना करना पड़ा था। वर्ष 2019 के लोक सभा चुनावो में आम आदमी पार्टी के टिकट पर वह पंजाब से जीतने वाले एकमात्र उमीदवार थे।

Bhagwant mann life story

भगवंत पर आरोप भी लगा
(Bhagwant Mann)

भगवंत मान ने 2015 में अपनी पत्नी को तलाक देने के दौरान उन्होंने राज्य की सेवा करने को इसका कारण बताया था जिस पर उन्हें लोगो की आलोचना का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा उन पर शराब पीकर संसद में प्रवेश करने के आरोप भी लगे थे जिस पर उन्होंने अपनी सफाई भी दी थी। पर भगवंत मान निरंतर समाज सेवा में भी लगे रहे। उनकी बचपन से यह चाह थी कि वह पंजाब की सेवा करें और शायद नियति को भी यही मंजूर था। आज भगवंत मान पूरे पंजाब के जाने-माने चेहरा में से एक है और अब तो वह पंजाब के मुख्यमंत्री की शपथ भी लेने वाले हैं।

यह भी पढ़ें :- सड़क छाप ज़िन्दगी से आलीशान महल का सफर, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी अपने मेहनत के दम पर आज करोड़ो का घर बनवा लिए: Nawab

भगवंत को राज्य की बागडोर

आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा भगवंत मान, जो कभी अपने चुटकुलों से लोगों को हँसाते थे अब वह अपने परिश्रम और मेहनत के बदौलत राज्य की बागडोर संभालने जा रहे हैं। 48 वर्षीय भगवंत मान का पंजाब का मुख्यमंत्री बनना तय हो चुका है। 16 मार्च को भगवंत मान पंजाब के नए सीएम के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने पहले ही एलान कर दिया था कि पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत मिलने पर भगवंत मान राज्य के नए सीएम बनेंगे। यह पहला मौका है जब दिल्ली से बाहर किसी और राज्य में आम आदमी पार्टी अपनी सरकार बनाने जा रही है।

आज भगवंत मान ने यह साबित कर दिया है कि अगर इरादे बुलंद हों तो किसी भी जंग को जीता जा सकता है।

सकारात्मक कहानियों को Youtube पर देखने के लिए हमारे चैनल को यहाँ सब्सक्राइब करें।