Sunday, December 10, 2023

कभी करती थीं मजदूरी, आज वैज्ञानिक विधि से उन्नत खेती कर पा चुकी हैं कई अवार्ड: कोईला देवी

जो महिला कभी मजदूरी कर अपनी आजीविका चलाती थी आज वह कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है और आज उन्हें लोग सफल महिला किसान के नाम से जानते हैं। वह महिला कोई और नहीं बल्कि गोरखपुर से ताल्लुक रखने वाली कोइला देवी हैं, आईए जानते हैं उनके विषय में विस्तार से….

आजीविका के लिए कभी करती थी मजदूरी

जंगल कौड़िया के राखुखोर ग्राम की निवासी कोइला देवी आज कई महिलाओं के लिए उदाहरण बनी हुई हैं। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि उन्होंने अपनी जिंदगी में बहुत से तकलीफों का सामना किया है परंतु अपनी मेहनत एवं हिम्मत के बदौलत आज वह एक सफल महिला बनी हुई है। वह अपनी रोजी रोटी चलाने के लिए मजदूरी करती थी परंतु हमेशा खेती की तरफ आकर्षित रहती इसीलिए उन्होंने अपने 4 डिसमिल भूमि के कुछ हिस्सों में सब्जी, हल्दी, टागुन तथा मढूवा की बुआई की जिसमें उन्हें सफलता मिली और वह आगे बढ़ती गईं।

यह भी पढ़ें:-पैसों से गरीब हू लेकिन दिल से अमीर…झालमुड़ी वाले ने दिव्यांग व्यक्ति से नहीं लिए पैसे, वायरल वीडियो दिल जीत रहा है

सीखा मटका विधि से उर्वरक बनाना

उन्होंने अपनी खेती के लिए वैज्ञानिक तकनीक का उपयोग किया और 2020 में उन्होंने करण वंदना प्रजाति का गेहूं उगाया। जिससे 66 वर्ग मीटर भूमि में 220 किलोग्राम गेहूं प्राप्त हुआ। आगे उन्होंने जैविक खाद निर्माण करने के विषय में जानकारी ली और फिर मटका विधि से जैविक खाद का निर्माण कर किसानों को बेचने लगी और अपने खेतों में इस उर्वरक का उपयोग करने लगी जिससे उनका उत्पादन और बढ़ गया।

वीडियो देखें:-👇👇

मिला है सम्मान

खेती में बेहतर कार्य और अन्य लोगों को इससे जोड़ने के लिए उन्हें वर्ष 2019 में उत्कृष्ट किसान सम्मान से नवाजा गया है। उन्होंने मां वैष्णो देवी स्वयं सहायता समूह को प्रारंभ किया जिससे महिलाएं जुड़ी हुई हैं जो एक दूसरे की सहायता करती हैं। इसकी मदद से उन्होंने कुछ जमीन बटाई लिया और इसमें गेहूं, सरसो, मूंगफली तथा धान की बुआई की जिससे उन्हें लाभ प्राप्त हुआ।

यह भी पढ़ें:-देश की पहली Electric Air Taxi, किराए देकर आम आदमी भी कर सकेंगे सफर

लोगों को देती हैं जानकारी

अगर आप खेती के विषय में जानकारी लेना चाहते हैं तो आप कोईला देवी से अच्छी तरह इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आज कई लोग उनसे जुड़ चुके हैं एवं खेती के गुर सीख कर सफलता हासिल करने में सक्षम भी हुए हैं। कोईला देवी उन महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है जो यह सोचती है कि हम भी अपने बलबूते पर कुछ कर सकते हैं।