Wednesday, December 13, 2023

परंपरागत खेती को छोड़कर ये किसान बहुफसली खेती करके आज लाखों रूपये कमा रहे हैं, जानिए इनकी खेती के बारे में

आजकल के किसान परंपरागत खेती को धीरे-धीरे छोड़ रहे हैं। परंपरागत खेती से किसानों को ज्यादा मुनाफा नहीं हो पाता इसलिए किसान परंपरागत खेती को छोड़कर के नए तकनीकों से अपनी फसल को उपजा रहे हैं और उससे अच्छी कमाई कर रहे हैं।

आज हम आपको एक ऐसे ही किसान की कहानी बताएंगे जो पहले से अपने परंपरागत खेती कर रहे थे। लेकिन उन्हें परंपरागत खेती से ज्यादा मुनाफा नहीं होता था। इसलिए उन्होंने परंपरागत खेती को छोड़कर के नए तकनीकों के साथ खेती करनी शुरू कर दी और आज सलाना लाखों रुपए की कमाई कर रहे हैं।

प्रमोद लांबा (Pramod Lamba) हसंगा (Hasanga) गांव के रहने वाले हैं। प्रमोद शुरुआत से ही परंपरागत तरीके से खेती करते आ रहे थे। परंतु इन्हें परंपरागत खेती में लागत अधिक लगती थी और मुनाफा काफी कम होता था। इसके बाद इन्होंने विचार किया कि वह इस परंपरागत खेती को छोड़कर नए तकनीक से खेती की शुरुआत करेंगे। इसके लिए प्रमोद ने भूथन खुर्द के एक काफी जानकार किसान से मिले। और प्रमोद ने उस किसान से खेती के बारे में पूछा तो उस किसान ने प्रमोद को नए तकनीक से खेती करने के बारे में बताया। इसके बाद प्रमोद ने अक्टूबर महीने में धान की ट्रायल तौर पर बुआई कर दी और इसके साथ-साथ सावा एकड़ जमीन में आलू की भी बुआई कर दी।

Potato Farming

प्रमोद ने साल 2019 में नए तकनीक से आलू की खेती की बुआई करनी शुरू कर दी। इन्होंने अपने 12 एकड़ जमीन में आधे एकड़ जमीन में आलू की खेती के साथ-साथ आधे एक में लहसुन की भी खेती की ट्रायल शुरू कर दिए। प्रमोद को शुरुआती दौर में ही आलू की खेती और लहसुन की खेती से काफी अच्छा उपज तैयार हुआ। आलू और लहसुन की खेती से इन्हें अच्छा मुनाफा होने लगा जिसके बाद प्रमोद को यह नया तकनीक काफी पसंद आने लगा। इसके बाद इन्होंने बाद फिर से 2021-22 में दो एकड़ जमीन में लहसुन की बीज और सावा दो एकड़ जमीन में आलू की बीज वो दिए। इसके बाद प्रमोद लांबा ने फरवरी महीने में गाजर की बुआई कर दिए और उन्हें इन फसलों के काफी अच्छा मुनाफा हो रहा था। प्रमोद को इन तीनों फसलों से लाखों रुपए की कमाई हो रही थी। इन फसलों से इन्हें लगभग लाख रुपए से ज्यादा तक की कमाई हो गई। प्रमोद को धान और गाजर की खेती से लगभग 2 लाख रुपए की कमाई हुई और आलू की खेती से इन्हें लगभग डेढ़ लाख रुपए तक की कमाई हो गई। इसके बाद प्रमोद ने लहसुन की भी खेती करके लाखों रुपए की कमाई किए।

यह भी पढ़ें:-घर के 100 स्क्वायर फीट वाले छत पर उगा डाले 100 किलो चावल, पेश की मिसाल

प्रमोद लांबा बताते हैं कि लहसुन की खेती करने से लहसुन की उपज अच्छी होती है। अगर बाजारों में लहसुन का भाव अच्छा मिलता है तो आप एक एकड़ जमीन में लहसुन की खेती से 3 से 5 लाख रुपए तक की कमाई कर सकते हैं। अगर आप एक एकड़ जमीन पर गाजर की खेती कर रहे हैं तो इस गाजर की खेती से आप एक लाख से ज्यादा तक कमाई कर सकते हैं। और अगर आलू और लहसुन की खेती के बारे में बात की जाए तो आलू और लहसुन की खेती में थोड़ा परिश्रम करना पड़ता है क्योंकि यह दोनों फसलों की खेती करने में इसमें घास फूस काफी उगने लगते हैं जो इन फसलों को काफी नुकसान पहुंचाती है। इस घास फूस को खत्म करने के लिए रासायनिक खाद उपयोग ना करके इसे अपने हाथों से साफ करें या फसल के लिए काफी अच्छा रहता है।

प्रमोद लांबा (Pramod Lamba) बताते हैं कि हम अपनी खेतों में जैविक खाद का प्रयोग करते हैं। गाय के बने गोबर के खाद का उपयोग करने से आलू और क्लास उनकी क्वालिटी काफी अच्छी होती है। इसके साथ-साथ यह आकार में भी बड़ा होता है। जैविक खादों का उपयोग करने से खाने स्वादिष्ट खोने के साथ-साथ इसमें प्राकृतिक खुशबू भी मिलती है। इसके साथ-साथ इस फसल का दाम बाजारों में काफी अच्छे मिलते हैं। यह बताते हैं कि हम अपनी खेतों में घास फूस को नष्ट करने के लिए मजदूरों को रखे हैं। जो अपने हाथों से खेतों की सफाई करते हैं।

Garlic Farming

प्रमोद लांबा (Pramod Lamba) बताते हैं कि हम अगले वर्ष की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए हम आलू और लहसुन का बीज खुद तैयार कर रहे हैं। क्योंकि बाजारों से खरीदा हुआ बीज हमें पसंद नहीं आता और बाजारों के बीज महंगी होती है। इसीलिए हमने आलू और लहसुन का बीज खुद तैयार कर लिए हैं। यह बताते हैं कि हम अगले साल 5 एकड़ जमीन में आलू की खेती और 3 एकड़ जमीन में लहसुन की खेती और इसके साथ-साथ 2 एकड़ जमीन में गाजर की खेती करने का फैसला किया है। प्रमोद लांबा के नए तकनीकी फैसले से आज इनकी जिंदगी पहले से काफी बदल गई है। आज वो अपने नए तकनीकों की मदद से चलाना 3 लाख रुपए से भी ज्यादा की कमाई कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-घर कंटेनर में लगाएं अनार के पेड़, रखें इन बातों का ध्यान तो खूब आएंगे फल

प्रमोद लांबा (Pramod Lamba) की इस नई तकनीक से किसानों को प्रेरणा मिलती है। वह अपने परंपरागत खेती से कमाई नहीं कर रहे हैं तो वह नए तकनीक से अपनी कमाई को बढ़ा सकते हैं। खुद जैविक तरीके से साग-सब्जी, दाल, चना का फसल लगाकर के अपना आमदनी बढ़ा सकते हैं।