Sunday, December 10, 2023

महोगनी के पेड़ लगाकर करें खूब कमाई, इस तरह लगाएं पेङ

अगर आप ये सपना देख रहे हैं कि खेती से करोड़पति बने तो आप महोगनी की खेती कर सकते हैं। हलांकि इसमें आपको थोड़े धैर्य की आवश्यकता है। इसकी ऊंचाई 200 फीट होती है और इसका मार्केट में खूब डिमांड है। इसके बीज, चाल, पत्तियां तथा लकड़ी हर चीज़ से आप अच्छी आमदनी हासिल कर सकते हैं। महोगनी की खेती आपको लखपति ही नहीं बल्कि करोड़पति भी बना सकता है।

महोगनी की खेती

अगर हम महोगनी के पेड़ की बात करें तो इसके तैयार होने में 12 वर्ष का वक़्त लगता है। इसकी लकड़ियां ज्यादा टिकाऊ होती है जिसके उपयोग से गहने, प्लाईवुड, डेकोरेशन के समान, जहाज मूर्तियां आदि बनाए जाते हैं। इसके अतिरिक्त इसके पत्तियों से औषधियों का निर्माण होता है। -Mahogani Tree

यह भी पढ़ें:-भारत का पहला ऐसा रेस्टोरेंट जो दिव्यांग लोगों को दे रहा है रोजगार, शारीरिक रुप से दिव्यांग लोग देते हैं सर्विस: Terrasinne

हैं अनेकों फायदे

इसकी खासियत ये है कि इसे पानी से कोई हानि नहीं होता। अगर हम इसके रंग की बात करें तक ये भूरा तथा लाल कलर का होता है। हलांकि इसके लिए ऐसे स्थान का चयन होता है जहां हवा बहुत कम जाता हो। साथ इसकी खेती उपजाऊ जमीन, अच्छी जल निकासी तथा सामान्य पीएच मान की जरुरत होती है। इसके खेती से जैसे अनेकों लाभ है उसकी तरह थोड़ा वक़्त का भी ज्यादा उपयोग होता है। -Mahogani Tree

मच्छरों का है दुश्मन

अगर हम मच्छर की बात करें तो जहां ये पेड़ होता है उस जगह पर कीड़े तथा मच्छर कम लगते हैं। इसके बीज तथा पत्तियों के उपयोग से मॉस्क्यूट मेडिसिन तथा अन्य कीटनाशक के निर्माण में होता है। इससे जिस तेल का निर्माण होता है उससे साबुन, वार्निश तथा पेंट आदि कई प्रकार के मेडिसिन में होता है। -Mahogani Tree

यह भी पढ़ें:-8वीं पास किसान ने बाइक से बना दिया कीटनाशक स्प्रे मशीन, जैविक खेती से कमाते हैं लाखों रुपये

70 लाख की आमदनी

इसके बीज की क़ीमत हज़ार रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से मिलता है। इसके लकड़ी का मूल्य 2 हज़ार से 22 सौ रुपये प्रति क्यूबिक फीट होता है। इसका डिमांड मार्केट में खूब है जिस कारण अगर आप इसकी बुआई करें तो अच्छा पैसा कमा लेंगे। इसके 1 हेक्टेयर जमीन में आप 70 से 1 करोड़ रुपए कमाया जा सकता है। –Mahogani Tree